मध्यप्रदेश अपडेट

Indore Girl Suicide Case: इंदौर में युवती की मौत से सनसनी, घर में ही फांसी लगाकर दी जान, प्रेमी भी था मौजूद

Indore Girl Suicide Case: Sensation due to the death of a young woman in Indore, she committed suicide by hanging herself in her home, her boyfriend was also present.

Indore Girl Suicide Case: इंदौर में युवती की मौत से सनसनी, घर में ही फांसी लगाकर दी जान, प्रेमी भी था मौजूद
Indore Girl Suicide Case: इंदौर में युवती की मौत से सनसनी, घर में ही फांसी लगाकर दी जान, प्रेमी भी था मौजूद

Indore Girl Suicide Case: इंदौर से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 23 साल की युवती ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। घटना के समय घर में मौजूद हालात और प्रेम संबंधों से जुड़े विवाद ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है। परिवार ने इस घटना के पीछे युवती के प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया है।

पिता और भाई गए थे बाहर

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय कामिनी (परिवर्तित नाम) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसके पिता और भाई घर पर नहीं थे। घर के हॉल में उसकी मां और प्रेमी विजय बैठे हुए थे। बताया गया है कि कामिनी का विजय के साथ करीब चार साल से प्रेम संबंध था।

तीन दिन पहले घर छोड़कर गई थी

जानकारी के अनुसार, कामिनी तीन दिन पहले अपने प्रेमी विजय के साथ घर से चली गई थी। इस बात से परिवार परेशान था। घटना वाले दिन ही कामिनी और विजय शहर के एक इलाके में उसके पिता को मिल गए थे। पिता ने दोनों को समझाकर वापस घर ले आए थे ताकि मामला शांत हो सके।

अचानक चली गई अपने कमरे में

कामिनी के पिता के मुताबिक, घर लौटने के बाद दोपहर में कामिनी ने नहाया। जब उससे खाने के लिए पूछा गया तो उसने मना कर दिया। वह हॉल में अपनी मां के पास बैठी थी और उसी दौरान विजय भी वहीं मौजूद था। शाम के समय जब पिता दूध लेने बाहर गए, तभी कामिनी घर के पीछे बने कमरे में चली गई और वहां फांसी लगा ली। कुछ समय बाद जब परिजनों को इस बात का पता चला तो उन्होंने तुरंत उसे नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने लगाए यह आरोप

परिवार का कहना है कि कामिनी और विजय के बीच लंबे समय से संबंध थे। विजय ने पहले शादी की बात कही थी, जिस पर परिवार ने भी सहमति जताई थी। हालांकि, शर्त रखी गई थी कि वह पहले कोई काम शुरू करे। परिजनों का आरोप है कि विजय न तो काम कर रहा था और न ही शादी के लिए तैयार हो रहा था।

बताया गया कि इसी वजह से कामिनी ने अपने परिवार से किसी और जगह रिश्ता देखने की बात कही थी, लेकिन विजय ने उस प्रयास को भी रुकवा दिया। परिजनों का आरोप है कि शादी को लेकर लगातार टालमटोल और दबाव के चलते कामिनी मानसिक रूप से परेशान हो गई थी और उसी कारण उसने यह कदम उठाया। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ने की संभावना है, ताकि घटना के सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button