Kia Syros EMI: सिर्फ 1 लाख डाउन पेमेंट में घर लाएं Kia Syros, जानिए हर महीने कितनी बनेगी EMI
किआ की कॉम्पैक्ट SUV Kia Syros की कीमत और लोन EMI का पूरा गणित, जानें कितनी पड़ेगी कुल लागत

Kia Syros EMI: कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में किआ की गाड़ियों को भारत में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी की Kia Syros भी इसी सेगमेंट की एक लोकप्रिय एसयूवी है, जिसे किफायती कीमत और आधुनिक फीचर्स के साथ बाजार में पेश किया गया है। अगर आप इस एसयूवी को खरीदने की योजना बना रहे हैं और फाइनेंस के जरिए घर लाना चाहते हैं, तो यह जानना जरूरी है कि एक लाख रुपये की डाउन पेमेंट के बाद हर महीने कितनी किस्त देनी होगी। साथ ही कुल मिलाकर कार आपको कितनी महंगी पड़ेगी, इसकी पूरी जानकारी भी जान लेना जरूरी है।
Kia Syros की कीमत
किआ ने Syros का बेस वेरिएंट HTK के नाम से बाजार में उतारा है। इस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.67 लाख रुपये रखी गई है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाता है तो कीमत में कुछ अतिरिक्त खर्च भी जुड़ते हैं। वाहन रजिस्ट्रेशन के लिए करीब 61 हजार रुपये आरटीओ शुल्क देना होता है, जबकि इंश्योरेंस के लिए लगभग 38 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इन सभी खर्चों को जोड़ने के बाद दिल्ली में Kia Syros की ऑन रोड कीमत लगभग 9.66 लाख रुपये के आसपास पहुंच जाती है।
1 लाख डाउन पेमेंट पर कितनी होगी EMI
यदि ग्राहक इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को खरीदने के लिए एक लाख रुपये की डाउन पेमेंट करता है, तो बाकी राशि के लिए बैंक से लोन लेना होगा। आमतौर पर बैंक एक्स शोरूम कीमत के आधार पर ही फाइनेंस प्रदान करते हैं। ऐसे में ग्राहक को लगभग 8.66 लाख रुपये का लोन लेना पड़ेगा।
मान लें कि बैंक यह राशि नौ प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर सात साल के लिए देता है, तो ग्राहक को हर महीने करीब 13,934 रुपये की किस्त चुकानी होगी। यह EMI लगातार सात साल तक देनी पड़ेगी।
- यह भी पढ़ें : Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के फिर गिरे दाम, चांदी 1560 रुपये टूटी, सोना भी हुआ सस्ता, पश्चिम एशिया तनाव का असर
लोन लेने पर कुल कितना खर्च आएगा
कार खरीदते समय लोन लेने पर केवल मूल कीमत ही नहीं, बल्कि ब्याज का खर्च भी जुड़ जाता है। यदि 8.66 लाख रुपये का लोन सात साल के लिए नौ प्रतिशत ब्याज दर पर लिया जाता है, तो पूरे कार्यकाल में ग्राहक को लगभग 3.05 लाख रुपये ब्याज के रूप में चुकाने होंगे।
इस तरह अगर एक्स शोरूम कीमत, ऑन रोड खर्च और बैंक ब्याज को जोड़ दिया जाए तो Kia Syros की कुल लागत करीब 12.70 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। यानी फाइनेंस के जरिए खरीदने पर कार की वास्तविक कीमत काफी बढ़ जाती है।
इन एसयूवी से है मुकाबला
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Kia Syros का मुकाबला कई लोकप्रिय मॉडलों से होता है। बाजार में इसे खरीदने वाले ग्राहकों के पास कई विकल्प मौजूद हैं। इस श्रेणी में इसकी टक्कर मुख्य रूप से Renault Kiger, Maruti Brezza, Tata Nexon, Kia Sonet, Hyundai Venue, Nissan Magnite और Mahindra XUV 3XO जैसी गाड़ियों से होता है। इन सभी मॉडलों के बीच फीचर्स, कीमत और माइलेज को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



