Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी में 25317 बोरी आवक: मक्का सबसे आगे, जानिए 25 फरवरी 2026 के ताजा भाव
Betul Mandi Bhav 25 February 2026: सोयाबीन, चना, गेहूं, सरसों और तुअर के न्यूनतम, अधिकतम और प्रचलित रेट

Betul Mandi Bhav: कृषि उपज मंडी बैतूल में आज 25 फरवरी 2026 को विभिन्न कृषि उपजों की कुल 25317 बोरी आवक दर्ज की गई। मंडी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज पीले सोयाबीन, चना, मक्का, गेहूं, सरसो और तुअर की आवक रही। सबसे अधिक आवक मक्का की रही, जबकि अन्य फसलों की आवक सीमित मात्रा में दर्ज की गई।
आंकड़ों के अनुसार सोयाबीन पीला की 810 बोरी आवक हुई। चना 16 बोरी मंडी में पहुंचा। मक्का की सर्वाधिक 22649 बोरी आवक दर्ज की गई। गेहूं की 1805 बोरी आई। सरसों की 24 बोरी और बटरी की 13 बोरी मंडी में लाई गई। अन्य उपजों की आवक नहीं के बराबर रही।
भाव की बात करें तो पीला सोयाबीन का न्यूनतम भाव 4550 रुपये प्रति क्विंटल, अधिकतम 5300 रुपये और प्रचलित भाव 5150 रुपये रहा। चना का न्यूनतम भाव 4500 रुपये, अधिकतम 4701 रुपये तथा प्रचलित भाव 4500 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।
- यह भी पढ़ें : Post Office Gram Priya Scheme: हर महीने ₹5 हजार जमा करें, 10 साल में 7.25 लाख तक रिटर्न और बीमा सुरक्षा भी
मक्का का न्यूनतम भाव 1400 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि अधिकतम भाव 1740 रुपये और प्रचलित भाव 1570 रुपये रहा। गेहूं का न्यूनतम भाव 2200 रुपये, अधिकतम 2425 रुपये और प्रचलित भाव 2415 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।
सरसों का न्यूनतम भाव 5375 रुपये प्रति क्विंटल रहा। इसका अधिकतम भाव 5500 रुपये और प्रचलित भाव 5400 रुपये दर्ज किया गया। तुअर का न्यूनतम भाव 7276 रुपये, अधिकतम 7400 रुपये और प्रचलित भाव 7276 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
- यह भी पढ़ें : Indore Mandi Dollar Chana Price: इंदौर मंडी भाव 25 फरवरी: डॉलर चना 8980 तक पहुंचा, लहसुन-गेहूं की सबसे ज्यादा आवक
मंडी प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी कृषि उपज को साफ और अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी में बिक्री के लिए लाएं, ताकि उन्हें उचित मूल्य प्राप्त हो सके। कुल मिलाकर आज मंडी में मक्का की अधिक आवक के चलते व्यापार में विशेष हलचल रही, जबकि अन्य फसलों का कारोबार सामान्य रहा।
कृषि उपज मंडी बैतूल में आज 25 फरवरी 2026 की आवक और भाव

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com


