सरकारी योजना/रोजगार

PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लेना होगा आसान, मंत्री राकेश शुक्ला ने दिए अफसरों को सख्त निर्देश

PM Surya Ghar Yojana: सोलर रथ के जरिए घर-घर पहुंचेगी जानकारी, अधिकारियों और वेंडर्स को समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लेना होगा आसान, मंत्री राकेश शुक्ला ने दिए अफसरों को सख्त निर्देश
PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लेना होगा आसान, मंत्री राकेश शुक्ला ने दिए अफसरों को सख्त निर्देश

PM Surya Ghar Yojana: मध्य प्रदेश में घर-घर सौर ऊर्जा पहुंचाने की दिशा में सरकार ने कदम तेज कर दिए हैं। भोपाल से सोलर रथ को रवाना करते हुए नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने अधिकारियों और वेंडर्स को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री सूर्य घर – मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचे।

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने ऊर्जा भवन में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर- मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और वेंडर्स से कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए और पात्र लोगों तक समय पर लाभ पहुंचे। बैठक में शाजापुर विधायक अरुण भीमावद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जागरूकता अभियान के लिए रवाना सोलर रथ

बैठक से पहले मंत्री शुक्ला ने ऊर्जा भवन परिसर से सोलर रथ सह मोबाइल बूथ वैन को भोपाल शहर में जागरूकता अभियान के लिए रवाना किया। यह रथ शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को योजना की जानकारी देगा और सोलर सिस्टम लगाने के लिए प्रेरित करेगा।

PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लेना होगा आसान, मंत्री राकेश शुक्ला ने दिए अफसरों को सख्त निर्देश
PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लेना होगा आसान, मंत्री राकेश शुक्ला ने दिए अफसरों को सख्त निर्देश

काम में आ रही दिक्कतों की ली जानकारी

समीक्षा के दौरान मंत्री ने वेंडर्स से सीधे संवाद कर काम में आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विभागीय स्तर पर समस्याओं का समाधान किया जाएगा, ताकि काम की रफ्तार बढ़े और ज्यादा से ज्यादा घरों में सौर ऊर्जा का उपयोग हो सके। उन्होंने कहा कि इस योजना से उपभोक्ताओं को बिजली के बढ़ते बिल से राहत मिलेगी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

घरों पर स्थापित कर रहे सोलर सिस्टम

अपर मुख्य सचिव श्रीवास्तव ने बताया कि मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड, सोलर एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडिया और शक्ति सस्टेनेबल एनर्जी फाउंडेशन मिलकर डिस्कॉम, बैंकों और नगर निगम के सहयोग से बड़े स्तर पर घरों पर सोलर सिस्टम स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीएमएसजी एमबीवाय पोर्टल के माध्यम से उपभोक्ता आसानी से आवेदन कर सकते हैं और अपनी पसंद के वेंडर का चयन कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

नागरिकों को दी जाएगी योजना से जुड़ी जानकारी

ऊर्जा विकास निगम के एमडी श्री बैंस ने जानकारी दी कि सोलर रथ अगले सात दिनों तक भोपाल में भ्रमण करेगा। प्रतिदिन दो अलग-अलग कॉलोनियों में मोबाइल बूथ लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों को योजना से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। वैन में एनएसईएफआई की टीम, डिस्कॉम के सदस्य, बैंक प्रतिनिधि और नगरीय निकाय के अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि इच्छुक उपभोक्ताओं को मौके पर ही मार्गदर्शन और सहायता मिल सके।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button