Betul Illegal Liquor Seizure: बैतूल में पुलिस का बड़ा एक्शन, घर से जब्त किया अवैध शराब का जखीरा, कटघरे में आबकारी विभाग
Betul Illegal Liquor Seizure: सोना घाटी क्षेत्र में पुलिस की रातभर कार्रवाई, मेले में खपाने की तैयारी थी शराब; कार भी जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Betul Illegal Liquor Seizure: महाशिवरात्रि पर्व से ठीक पहले बैतूल पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है। सोना घाटी क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई से त्योहार के दौरान अवैध कारोबार पर रोक लगाने की ठोस पहल हो सकीय है। वहीं शहर के एक मकान से इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब मिलने से आबकारी विभाग की सक्रियता पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस सतर्क
महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और जिले में गैरकानूनी गतिविधियों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन ने सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश जारी किए थे। निर्देशों के तहत पूरे जिले में निगरानी बढ़ाई गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
सूचना के आधार पर रात में दी दबिश
14 और 15 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात पुलिस को सूचना मिली कि सोना घाटी इलाके के एक मकान में बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखी गई है। जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया ने टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी बैतूल सुनील लाटा के मार्गदर्शन में पुलिस दल ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में बताए गए स्थान पर दबिश दी।
आरोपी के घर से बड़ी मात्रा में शराब बरामद
छापे के दौरान सोना हिल कॉलोनी निवासी महेश राठौर (उम्र 24 वर्ष) के घर से कुल 141.600 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1 लाख 21 हजार 540 रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह शराब महाशिवरात्रि के दौरान लगने वाले सोना घाटी मेले में बेचने के इरादे से जमा कर रहा था। शराब को सुखतवा क्षेत्र से कार के जरिए लाया गया था। पुलिस ने परिवहन में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली है।
आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज
आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है और संभावित आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक जगदीश ठाकुर, प्रधान आरक्षक तरुण पटेल, प्रधान आरक्षक शिव उइके, आरक्षक जतिराम और आरक्षक महेश शामिल रहे।
- यह भी पढ़ें : Garud Metal Sculpture Betul: बैतूल में लोहे के 2000 टुकड़ों से बनी गरुड़ प्रतिमा, गुरु-शिष्या की कला ने सबको किया अचंभित
एसपी वीरेन्द्र जैन ने की यह अपील
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि पर्व के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन में शामिल पाए जाने वालों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरती जा रही है और अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com




