मध्यप्रदेश अपडेट

MP IAS Transfer: एमपी में आधी रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईएएस और 4 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले

MP IAS Transfer: स्वास्थ्य, जनसंपर्क, आबकारी, कृषि और ऊर्जा विभाग में अहम बदलाव, कई जिलों में नए सीईओ नियुक्त

MP IAS Transfer: एमपी में आधी रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईएएस और 4 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले
MP IAS Transfer: एमपी में आधी रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 आईएएस और 4 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले

MP IAS Transfer: मध्यप्रदेश में शुक्रवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया। रात करीब 2 बजे के बाद जारी आदेश में 11 आईएएस और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किए गए। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सूची में कई अहम विभागों में जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव

जारी आदेश के अनुसार अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अब तक स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव रहे संदीप यादव को उनके स्थान पर पदस्थ किया गया है। इस बदलाव को विभागीय स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जनसंपर्क और आबकारी विभाग में नई नियुक्तियां

  • मनीष सिंह को फिर से जनसंपर्क विभाग की कमान दी गई है। उनके पास परिवहन सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
  • दूसरी ओर, जनसंपर्क आयुक्त रहे दीपक सक्सेना को आबकारी आयुक्त बनाया गया है। वे करीब चार महीने तक इस पद पर रहे।
  • अब तक आबकारी आयुक्त रहे अभिजीत अग्रवाल को राज्य सहकारी विपणन संघ का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। वे लगभग दो वर्ष तक आबकारी आयुक्त रहे और नई आबकारी नीति लागू होने से ठीक पहले उन्हें इस पद से हटाया गया है।

कृषि और ऊर्जा विभाग में फेरबदल

  • 2009 बैच के अधिकारी अजय गुप्ता को किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के संचालक पद से हटाकर पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर का प्रबंध संचालक बनाया गया है।
  • 2011 बैच के उमाशंकर भार्गव की आठ महीने बाद राजभवन से वापसी हुई है। उन्हें किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग का संचालक बनाया गया है।

जिला पंचायतों में भी हुआ बदलाव

  • भिंड जिला पंचायत के सीईओ सुनील दुबे को राज्यपाल का उप सचिव बनाया गया है।
  • उच्च शिक्षा विभाग में उप सचिव संघमित्रा गौतम को आलीराजपुर जिला पंचायत का सीईओ नियुक्त किया गया है।
  • आगर मालवा जिला पंचायत की सीईओ नंदा भलावे कुशरे को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में अपर परियोजना संचालक बनाया गया है।
  • वहीं स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव कमल सोलंकी को राससेन जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है।

चार राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले

देर रात जारी सूची में चार राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। भुरला सिंह सोलंकी को जिला पंचायत आगर मालवा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मिलिंद कुमार नागदेवे को जिला पंचायत खरगोन, वीर सिंह चौहान को जिला पंचायत भिंड और राकेश शर्मा को मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में मुख्य महाप्रबंधक पद पर पदस्थ किया गया है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button