मंडी भाव

Stubble Burning Ban Betul: नरवाई जलाने पर प्रशासन सख्त, बैतूल कलेक्टर के निर्देश– नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Stubble Burning Ban Betul: नरवाई प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक, बिना SMS कंबाइन हार्वेस्टर पर रोक और खाद वितरण में ई-टोकन अनिवार्य

Stubble Burning Ban Betul: नरवाई जलाने पर प्रशासन सख्त, बैतूल कलेक्टर के निर्देश– नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Stubble Burning Ban Betul: नरवाई जलाने पर प्रशासन सख्त, बैतूल कलेक्टर के निर्देश– नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Stubble Burning Ban Betul: बैतूल। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा प्रस्तुत नरवाई प्रबंधन की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कृषि विभाग के अमले को निर्देशित किया कि नरवाई प्रबंधन के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नरवाई प्रबंधन के लिए आवश्यक कृषि यंत्रों जैसे स्ट्रॉ रीपर, रीपर कंबाइंडर आदि के पंजीयन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने बिना एसएमएस के कंबाइंड हार्वेस्टर के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करने के निर्देश

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कहा कि इस विषय पर किसानों के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जाएं तथा जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए लक्ष्य बढ़ाने के लिए वरिष्ठ कार्यालय से आवश्यक समन्वय किया जाए। उन्होंने नरवाई जलाने पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करने के निर्देश भी उप संचालक कृषि को दिए। बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने जिले में प्राकृतिक खेती से संबंधित संचालित गतिविधियों की भी समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभों के प्रति जागरूक किया जाए।

ई-टोकन के माध्यम से हो खाद वितरण

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने जिले में खाद की उपलब्धता एवं वितरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सहकारिता, कृषि विभाग एवं मार्कफेड को निर्देश दिए कि ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से ही खाद का वितरण सुचारू रूप से किया जाए, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। इसके साथ ही कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने प्रेशराइज्ड इरिगेशन योजनाओं में पंजीयन बढ़ाने के लिए उप संचालक कृषि को आवश्यक निर्देश दिए।

केसीसी में हासिल करें शत प्रतिशत उपलब्धि

बैठक में मत्स्य और पशुपालन विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की भी विस्तार से समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों केसीसी के प्रकरणों में शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में कृषि उपसंचालक आनंद कुमार बड़ोनिया सहायक कृषि यंत्री डॉ. प्रमोद कुमार मीणा, सहायक संचालक मत्स्य कमलेश खरे, डीएमओ प्रदीप गढ़ेवाल, पशुपालन विभाग से कमलेश डेहरिया सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button