धर्म/अध्यात्म अपडेट

Pashupatinath Lok Mandsaur: महाकाल लोक की तर्ज पर पशुपतिनाथ लोक का शुभारंभ, आस्था और पर्यटन का नया केंद्र बना एमपी

Pashupatinath Lok Mandsaur: मध्य प्रदेश में मंदसौर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को एक नया आयाम मिला है। शिवभक्ति और आस्था के प्रमुख केंद्र भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में विकसित पशुपतिनाथ लोक अब श्रद्धालुओं के लिए और अधिक भव्य, सुव्यवस्थित और आकर्षक रूप में सामने आया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इस लोक का लोकार्पण कर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को मजबूती देने का संदेश दिया।

प्रथम चरण पर खर्च हुए 25 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मंदसौर पहुंचकर भगवान श्री पशुपतिनाथ लोक (Pashupatinath Lok Mandsaur) का विधिवत लोकार्पण किया। इस लोक का प्रथम चरण लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। लोकार्पण से पहले मुख्यमंत्री ने पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान शिव से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में लगी उस चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें मंदिर की पुरानी स्थिति और वर्तमान स्वरूप को दर्शाया गया है।

Pashupatinath Lok Mandsaur: महाकाल लोक की तर्ज पर पशुपतिनाथ लोक का शुभारंभ, आस्था और पर्यटन का नया केंद्र बना एमपी

ई-कार्ट में बैठकर पशुपतिनाथ लोक का भ्रमण

मुख्यमंत्री ने पालकी में विराजित रजत प्रतिमा के रूप में भगवान पशुपतिनाथ की पूजा की। इसके बाद वे ई-कार्ट में बैठकर पूरे पशुपतिनाथ लोक (Pashupatinath Lok Mandsaur) का भ्रमण करते नजर आए। भ्रमण के दौरान उन्होंने परिसर की भव्यता, निर्माण गुणवत्ता और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। मुख्यमंत्री ने यहां स्थापित 22 फीट ऊंचे त्रिनेत्र रुद्राकनी का अनावरण भी किया, जिसके मध्य में लगा विशाल रुद्राक्ष भगवान शिव के त्रिनेत्र स्वरूप का प्रतीक माना जा रहा है।

प्रकृति और आध्यात्मिकता का अनुभव एक साथ

एम्फी थिएटर परिसर में बनी यज्ञशाला में मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में पूर्णाहुति दी। शिवना नदी के तट पर स्थित पशुपतिनाथ लोक (Pashupatinath Lok Mandsaur) को इस तरह विकसित किया गया है कि श्रद्धालु प्रकृति और आध्यात्मिकता दोनों का अनुभव एक साथ कर सकें। परिसर में चार प्रवेश द्वार बनाए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही सहज बनी रहे।

पशुपतिनाथ लोक में देखने लायक जगहें

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ओपन एयर थिएटर, प्रतीक्षालय और प्राथमिक चिकित्सा कक्ष की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर में शिव से जुड़ी कथाओं को दर्शाती म्यूरल वॉल और पशुपतिनाथ महादेव के इतिहास पर आधारित चित्र आध्यात्मिक वातावरण को और गहरा बनाते हैं। इसके अलावा सत्संग भवन, उद्यान, शिव स्तंभ, सेल्फी प्वाइंट और सुव्यवस्थित पाथवे के जरिए पूरे क्षेत्र को तीर्थनगरी का स्वरूप दिया गया है।

लोकार्पण समारोह में यह रहे उपस्थित

लोकार्पण समारोह में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, विधायक विपिन जैन, हरदीप सिंह डंग, चंदर सिंह सिसोदिया सहित प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button