मध्यप्रदेश अपडेट

MP Republic Day Celebration 2026: भोपाल में राज्यपाल, उज्जैन में मुख्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण, 23 जिलों में कलेक्टर और बाकी जगह मंत्री करेंगे, देखें पूरी सूची

MP Republic Day Celebration 2026: मध्यप्रदेश में इस वर्ष गणतंत्र दिवस पूरे सम्मान, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। राजधानी भोपाल से लेकर जिलों तक प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। राज्य शासन ने गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मंत्रियों और राज्यमंत्रियों की जिलेवार जिम्मेदारियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची के अनुसार अलग-अलग जिलों में मंत्री, राज्यमंत्री और कुछ स्थानों पर जिला कलेक्टर तिरंगा फहराएंगे।

भोपाल में होगा मुख्य राज्य स्तरीय समारोह

प्रदेश का मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह (MP Republic Day Celebration 2026) भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। यहां राज्यपाल मंगू भाई पटेल ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न विभागों व जिलों की झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। झांकियों की थीम विरासत से विकास रखी गई है, जिसमें प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और विकास कार्यों की झलक देखने को मिलेगी। पुलिस परेड की अंतिम रिहर्सल 24 जनवरी को होगी।

उज्जैन में मुख्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गणतंत्र दिवस पर उज्जैन में ध्वजारोहण करेंगे। इस बार उज्जैन में गणतंत्र दिवस के शासकीय कार्यक्रमों के आयोजन स्थल में बदलाव किया गया है। दशहरा मैदान की जगह शिप्रा नदी किनारे स्थित कार्तिक मेला ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रशासन द्वारा यहां मंच, सुरक्षा और यातायात को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

मंत्रियों और राज्यमंत्रियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

राज्य सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा इंदौर और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सागर में ध्वजारोहण करेंगे। मंत्री कुंवर विजय शाह रतलाम, प्रहलाद सिंह पटेल रीवा, राकेश सिंह छिंदवाड़ा, करण सिंह वर्मा सिवनी, उदय प्रताप सिंह कटनी, सम्पतिया उईके जबलपुर, तुलसीराम सिलावट बुरहानपुर, एदल सिंह कंषाना दतिया, निर्मला भूरिया नीमच, गोविन्द सिंह राजपूत गुना, विश्वास सारंग खरगोन, नारायण सिंह कुशवाह शाजापुर, नागर सिंह चौहान आगर-मालवा, प्रद्युम्न सिंह तोमर शिवपुरी, राकेश शुक्ला अशोकनगर, चेतन्य काश्यप राजगढ़ और इंदर सिंह परमार दमोह में ध्वज फहराएंगे।

राज्यमंत्रियों में कृष्णा गौर सीहोर, धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी खंडवा, दिलीप जायसवाल मंडला, गौतम टेटवाल बड़वानी, लखन सिंह पटेल विदिशा, नारायण सिंह पंवार रायसेन, नरेंद्र शिवाजी पटेल नर्मदापुरम, प्रतिमा बागरी डिंडोरी, दिलीप अहिरवार अनूपपुर और राधा सिंह मैहर में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होकर ध्वजारोहण करेंगी।

23 जिलों में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण

प्रदेश के 23 जिलों में इस बार जिला कलेक्टर ही तिरंगा फहराएंगे। इनमें देवास, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, मुरैना, मंदसौर, श्योपुर, भिंड, सीधी, सतना, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, बैतूल, हरदा, सिंगरौली, नरसिंहपुर, बालाघाट और पांढुर्णा शामिल हैं।

प्रदेशभर में तैयारियां अंतिम चरण में

भोपाल सहित पूरे मध्यप्रदेश में गणतंत्र दिवस को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम दौर में हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि गणतंत्र दिवस समारोह शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न कराए जाएंगे।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे   betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button