PM Awas Yojana: अब इन लोगों को भी पीएम आवास योजना का मिलेगा लाभ, शिवराज सिंह का बड़ा ऐलान
PM Awas Yojana: केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पीएम आवास योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नहीं थे। अब उनका भी सर्वे किया जा रहा है और उनके भी नाम सूची में जोड़े जाएंगे।
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा के बिलकिसगंज स्थित कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत अब-तक मध्यप्रदेश को 19 लाख मकान दिए जा चुके हैं। कोई भी गरीब कच्चे घर में नहीं रहेगा।
बिजली की सुविधा भी मिलेगी
केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि पीएम आवास योजना के अलावा हर घर को बिजली की सुविधा भी मिलेगी। जिन स्थानों पर अब-तक बिजली नहीं पहुंची, वहां भी बिजली पहुंचाई जाएगी। अगर कहीं पांच घर भी बने होंगे, तो वहां भी बिजली देकर रहेंगे। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि, हर गरीब को पक्का मकान, बिजली और सम्मानजनक जीवन मिले।

सोयाबीन को नुकसान पर बीमा का लाभ
श्री चौहान ने कहा कि आज कई जगह किसानों ने बताया कि भारी बारिश से उनकी सोयाबीन की फसल को भारी नुकसान हुआ है। हम पूरी गंभीरता के साथ सरकार से बात करके उचित सर्वे कराएंगे। सर्वे के बाद किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने का काम किया जाएगा।
- यह भी पढ़ें : Cobra in lift: लिफ्ट का दरवाजा खोला तो सामने ही इंतजार करते नजर आए फन फैलाए नागराज, और फिर…
किसानों को नहीं होने देंगे नुकसान
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें किसानों की कठिनाइयों को दूर करने के लिए लगातार समन्वय में काम कर रही हैं। किसानों को किसी भी हाल में नुकसान नहीं होने दिया जाएगा और हर पात्र किसान को योजना का लाभ समय पर मिल सके, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

लाड़ली बहना के बाद लखपति दीदी
केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहन-बेटियों की सेवा, देवियों की पूजा के समान है। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की एक बड़ी पहल है। इस योजना के साथ अब लखपति दीदी अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की आमदनी बढ़ाने पर फोकस किया गया है।
- यह भी पढ़ें : CGHS rates revision 2025: कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, DA के बाद इलाज का खर्च भी बढ़ाया
हर बहन कमाएगी एक लाख रुपये
केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने मुझे ग्रामीण विकास मंत्री का भी दायित्व दिया है। हमारा उद्देश्य है कि हर बहन की आमदनी स्व-सहायता समूहों के माध्यम से बढ़ाई जाएं। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि, हर बहन सालाना कम से कम एक लाख रुपए कमाएं, तभी सच्चे अर्थों में उनकी जिंदगी बदलेगी। केंद्र सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
सीहोर जिला बनेगा टीबी मुक्त
केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारा संकल्प है कि, सीहोर जिला टीबी से पूरी तरह मुक्त हो। इसके लिए डॉक्टरों की टीम सर्वे कर रही है। टीबी के मरीजों को मुफ्त दवाई दी जाएगी, पोषण की व्यवस्था की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वे पूरी तरह स्वस्थ हों। उन्होंने कहा कि, अब तक 500 मरीजों की जांच की जा चुकी है, जिनमें 90 गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। सभी मरीजों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



