Ladli Behna Yojana: क्या वाकई अक्टूबर से लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपये या करना होगा इंतजार?

Ladli Behna Yojana: देश की सबसे लोकप्रिय योजना मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 28 वीं किश्त का अंतरण शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। अब इस योजना की 29वीं किश्त को लेकर लाड़ली बहनों में उत्साह और भी बढ़ गया है। इसकी वजह यह है कि अगले महीने इस योजना की राशि बढ़कर 1500 रुपये होने वाली है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन पिछले काफी समय से यह कहकर लाड़ली बहनों का उत्साह बढ़ा रहे हैं कि दिवाली की भाई दूज से योजना की राशि बढ़ाकर 1500 रुपये कर दी जाएगी। यानी, हर महीने 1250 रुपये की जगह लाड़ली बहनों को 1500 रुपये मिलेंगे। लेकिन, क्या वास्तव में अगले महीने अक्टूबर की किश्त में 1500 रुपये मिलेंगे या फिर थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है?

अभी तक यह रहा है ट्रेंड

पहले लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की राशि 1 से 10 तारीख के बीच ट्रांसफर कर दी जाती थी। इसके बाद पिछले कुछ महीनों से यह राशि 11 से 15 तारीख के बीच की जा रही है। यदि कोई बड़ा त्योहार हो तो इससे पहले भी राशि ट्रांसफर कर दी जाती है। वहीं रक्षाबंधन जैसे पर्व पर तो 250 रुपये का अतिरिक्त शगुन भी मिलता रहा है।

Ladli Behna Yojana: क्या वाकई अक्टूबर से लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपये या करना होगा इंतजार?

संशय की यह है प्रमुख वजह

अगले महीने की किश्त 1500 रुपये मिलेगी या नहीं, इस पर संशय करने की कुछ वजहें भी हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभी तक जितनी बार भी इसे लेकर घोषणा की है, उतनी बार यही कहा है कि ‘भाई दूज के बाद इस राशि को 1500 रुपये कर देंगे।’ उनका यही वाक्य सभी को सोचने को मजबूर भी कर रहा है।

इस बात के निकल रहे कई मायने

दरअसल, ‘भाई दूज के बाद’ से कई मायने निकल रहे हैं। यदि अक्टूबर की किश्त नियमानुसार 15 तारीख के पहले आ गई तो उसमें अतिरिक्त 250 रुपये की राशि शामिल नहीं होगी। दूसरी ओर यदि अगले महीने ही भाई दूज के बाद राशि बढ़ाकर दी जाएगी तो फिर लाड़ली बहनों को दिवाली बिना किश्त के ही मनाना पड़ेगा।

Ladli Behna Yojana: क्या वाकई अक्टूबर से लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपये या करना होगा इंतजार?

तो बाद शब्द की क्या जरुरत

इस बाद शब्द के जुड़ने से ही जानकारों द्वारा यह संभावना जताई जा रही है कि यदि अक्टूबर माह में ही राशि बढ़ानी होती तो फिर 15 के पहले ही राशि बढ़ाकर दे दी जाती। संभवत: सरकार यह राशि अक्टूबर में न बढ़ाए और उसके बाद के महीनों से बढ़ाकर दें। हालांकि अभी सरकार की ओर से स्पष्ट रूप से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

कब है दिवाली और भाई दूज

गौरतलब है कि भारत का सबसे बड़ा पांच दिवसीय पर्व अगले अक्टूबर महीने में 18 तारीख को है। वहीं भाई दूज का पर्व 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस पर्व पर बड़े स्तर पर खरीदी भी की जाती है। यही कारण है कि लाड़ली बहनों को अगले महीने की किश्त की विशेष चिंता है।

अभी तक दी जा चुकी इतनी राशि

लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की शुरुआत के बाद से अब तक 41 हजार करोड़ की राशि लाड़ली बहनों को दी जा चुकी है। पेटलावद में राशि अंतरण के मौके पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार का खजाना बहनों के लिए भरा हुआ है। दीपावली की भाईदूज के बाद हर माह 1500 रुपए देंगे। हमारी सरकार अपना वचन पूरा करेगी। धीरे-धीरे लाड़ली बहना योजना की राशि 3 हजार रुपए प्रतिमाह कर देंगे।

एक हजार रूपये से हुई थी शुरुआत

लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) मध्यप्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी सामाजिक-आर्थिक योजना है, जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 मार्च 2023 को की थी। इस योजना का उद्देश्य राज्य की गरीब, श्रमिक और मध्यमवर्गीय महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना और उनके जीवन स्तर को सुधारना है। शुरुआत में पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया गया था।

❓ Ladli Behna Yojana की 29वीं किश्त कब मिलेगी?

👉 योजना की राशि हर महीने 11 से 15 तारीख के बीच ट्रांसफर की जाती है। अक्टूबर में भी किश्त इन्हीं तारीखों में आने की संभावना है।

❓ क्या अक्टूबर से Ladli Behna Yojana की राशि 1500 रुपये हो जाएगी?

👉 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि भाई दूज के बाद राशि बढ़ाकर 1500 रुपये दी जाएगी। यानी अक्टूबर की किश्त में संशय बना हुआ है।

❓ Ladli Behna Yojana की राशि पहले कब-कब बढ़ाई गई?

👉 योजना की शुरुआत में ₹1000 दी जाती थी, बाद में इसे बढ़ाकर ₹1250 कर दिया गया। अब भाई दूज के बाद ₹1500 करने की बात कही गई है।

❓ क्या त्योहारों पर अतिरिक्त राशि भी मिलती है?

👉 हाँ, रक्षाबंधन पर पहले ₹250 अतिरिक्त शगुन राशि दी गई थी। आने वाले त्योहारों पर भी सरकार अतिरिक्त राशि दे सकती है।

❓ Ladli Behna Yojana में अब तक कितनी राशि दी जा चुकी है?

👉 अब तक करीब ₹41 हजार करोड़ रुपये बहनों के खातों में ट्रांसफर किए जा चुके हैं।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Leave a Comment