Wife kills husband: पत्नी ने किया रॉड से हमला, पति की निकली जान, लंबे समय से चल रहा था विवाद
अंकित सूर्यवंशी, आमला। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक पत्नी द्वारा पति की हत्या (Wife kills husband) किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना आमला थाना क्षेत्र की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आमला थाना क्षेत्र के ग्राम डोडावानी में मृतक काशीराम पिता सुखराम यादव (55) की हत्या (Wife kills husband) उसकी पत्नी मंगलवती ने कर दी। मृतक के भाई मेषराम ने पुलिस थाना आमला में इस घटना की सूचना दी।

रात में सोते समय किया हमला
मेषराम के अनुसार रात के समय जब काशीराम सो रहा था, तभी उसकी पत्नी ने किसी विवाद को लेकर सिर पर लोहे की रॉड से चार-पांच वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से काशीराम की मौके पर ही मौत (Wife kills husband) हो गई।
- यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: हो गया कन्फर्म, इस दिन खाते में आएगी लाड़ली बहना योजना की सितंबर की किस्त
ग्रामीण ने दी 112 पर सूचना
घटना की सूचना गांव के एक ग्रामीण ने डायल 112 पर दी, जिसके बाद आमला पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

झुमके मांगने पर भी विवाद
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद (Wife kills husband) चल रहा था ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को कान के झुमके मांगने को लेकर भी विवाद हुआ था। मृतक की दो बेटी और एक बेटा है।
- यह भी पढ़ें : 8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए जरुरी खबर, आठवें वेतन आयोग और रुके DA को लेकर आया अपडेट
बेटा कल से है लापता
दोनों बालिका की शादी हो चुकी है। वहीं बालक राजा कल से घर से लापता है। ग्रामीणों के मुताबिक बालक से दूरभाष पर चर्चा की गई तो बालक छिंदवाड़ा में होना बता रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर महिला से पूछताछ कर रही है।
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



