बैतूल अपडेट

Betul Police Theft Case: चोरी और चोरी के प्रयास के 2 मामलों का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Betul Police Theft Case: बैतूल कोतवाली पुलिस ने चोरी और चोरी के प्रयास के 2 मामलों का खुलासा किया है। इन मामलों में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बाल अपचारी है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 45 हजार, 300 रुपये का माल बरामद किया है। खास बात यह है कि यह चोरियां होने के 24 घंटे के भीतर ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

पुलिस विभाग बैतूल के जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 अगस्त की रात्रि में शहर के जैन दादावाड़ी के सामने और गौठाना में 2 चोरी की घटनाएं हुई थीं। इन चोरियों के मामले में कोतवाली पुलिस ने सफलता हासिल की है।

घटना नंबर एक: जैन दादावाड़ी के सामने (Betul Police Theft Case)

फरियादी बलराम पिता प्रभुदयाल यादव उम्र 28 वर्ष निवासी जैन दादावाड़ी के सामने बैतूल ने रिपोर्ट की कि 16 अगस्त 2025 की रात्रि में अज्ञात चोरों ने उसके घर का दरवाजा तोड़कर चोरी का प्रयास किया। जिस पर थाना कोतवाली बैतूल में अपराध क्रमांक 826/2025, धारा 64, 305 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

SDM bungalow theft Betul: बेखौफ चोरों ने एसडीएम बंगले पर ही बोल दिया धावा

घटना नंबर दो: वैष्णवी नगर गौठाना (Betul Police Theft Case)

फरियादी सायबू पिता बलीराम खातरकर उम्र 65 वर्ष निवासी वैष्णवी नगर गौठाना बैतूल ने रिपोर्ट की कि दिनांक 16 अगस्त 2025 की रात्रि में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर उसके घर से लैपटॉप एवं चांदी की पायल चोरी कर ली। जिस पर थाना कोतवाली बैतूल में अपराध क्रमांक 829/2025, धारा 331(4), 305 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Betul Crime News Today: पुलिस का रात में जंगल में धावा, मांस और हथियार बरामद, आरोपी फरार

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार (Betul Police Theft Case)

कोतवाली पुलिस ने इस मामले में सुनील पिता परसराम नागले उम्र 28 वर्ष निवासी शांति नगर गौठाना बैतूल और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक एचपी कंपनी का लैपटॉप कीमती करीबन 35,000 रुपये और चाँदी जैसी धातु की पैर पट्टी कीमती करीबन 10,000 रुपये बरामद की है। इनकी कीमत 45,300 रुपये हैं।

पुलिस की इस टीम की रही भूमिका (Betul Police Theft Case)

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविकांत डेहरिया, उप निरीक्षक पचम सिंह उइके, प्रधान आरक्षक तरुण पटेल, ब्रजेश रघुवंशी, शुभम चौबे, आरक्षक महेश नगदे, राहुल शर्मा, चन्द्रपाल एवं उज्जवल दुबे थाना कोतवाली बैतूल की सराहनीय भूमिका रही। (Betul Police Theft Case)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button