Betul Mandi Bhav: नागपंचमी पर बैतूल मंडी में ऐतिहासिक गिरावट, सिर्फ 707 बोरे की आवक
Betul Mandi Bhav: कृषि उपज मंडी बैतूल में आज संभवत: पहली बार इतनी कम आवक हुई है। आज मंगलवार को बैतूल मंडी में मात्र 707 बोरे की आवक हो सकी है। जानकारों का कहना है कि इतनी कम आवक शायद ही कभी हुई हो। कम आवक की वजह नागपंचमी के पर्व को बताया जाता है। यह पर्व ग्रामीण अंचलों में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।
आज सबसे ज्यादा आवक पीले सोयाबीन की 348 बोरे की हुई है। इसके अलावा फिर केवल गेहूं की आवक ही थोड़ी उल्लेखनीय हो पाई है। गेहूं की आज 243 बोरे की आवक हुई है। इनके अलावा चने की 4, मक्का की 5, सरसो की 11, तुअर की 1 और गुल्ली की 95 बोरे की आवक हुई है।

सरसो के सबसे ज्यादा भाव (Betul Mandi Bhav)
बैतूल मंडी में यदि कृषि उपजों के भाव की बात करें तो आज सबसे ज्यादा भाव सरसो के रहे। सरसो के उच्चतम भाव आज 6590 रुपये तक पहुंचे। इसके आसपास केवल चना ही पहुंच पाया। चना के उच्चतम भाव आज 5880 रुपये तक पहुंचे। गेहूं समर्थन मूल्य से थोड़ा अधिक 2657 रुपये तक गया।
प्रचलित भाव की यह स्थिति (Betul Mandi Bhav)
इनके अलावा प्रचलित भाव की बात करें तो सोयाबीन के प्रचलित भाव 4461 रुपये, चना के 5500 रुपये, मक्का के 2020 रुपये, गेहूं के 2549 रुपये, सरसो के 6571 रुपये, तुअर के 4901 रुपये और गुल्ली के 4720 रुपये रहे।
सबसे कम भाव मक्का के रहे (Betul Mandi Bhav)
यदि न्यूनतम भाव की स्थिति देखें तो सबसे कम न्यूनतम भाव मक्का के रहे। मक्का के न्यूनतम भाव 2020 रुपये रहे। इसके अलावा सोयाबीन के 4325 रुपये, चना के 5500 रुपये, गेहूं के 2500 रुपये, सरसो के 6561 रुपये, तुअर के 4901 रुपये और गुल्ली के 4621 रुपये रहे। (Betul Mandi Bhav)
बैतूल मंडी में 29 जुलाई 2025 को आवक और भाव (Betul Mandi Bhav)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com


