बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

शिव बारात में विधायक डागा ने बजाई झांझ, जमकर झूमे भी, श्रद्धालुओं के आकर्षण का बने केंद्र

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    महाशिवरात्रि पर थाना चौक स्थित शिव मंदिर से भगवान भोलेनाथ की शिव बारात निकाली गई। आयोजन शिव बारात उत्सव सेवा समिति द्वारा किया गया। बारात में सैकड़ों की बाबा भोलेनाथ के भक्त शामिल हुए। विधायक निलय डागा भी शिव बारात में शामिल हुए। इस दौरान वे झांझ बजाने से खुद को नहीं रोक पाए। एक कलाकार से झांझ लेकर काफी देर तक बजाते रहे। इसके बाद भक्ति गीतों पर जमकर झूमे और नाचे। इस दौरान वे सभी के आकर्षण का केंद्र बन गए।

    शंभू भोले सेवा समिति एवं थाना चौक स्थित शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमू बंजारे ने बताया कि बारात के पहले शिव मंदिर में हुए सभी वैवाहिक कार्यक्रमों में भगवान भोलेनाथ का प्रति शाम को विशेष श्रंगार किया जाता है। इसमें 5 दिन के विशेष श्रंगार का पूरा खर्चा शुभम पवार द्वारा उठाया गया। बारात मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालुओं ने बारातियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

    जगह-जगह श्रद्धालुओं ने बारातियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की थी। बारात में सबसे आगे भगवान भोलेनाथ के नंदी चल रहे थे। उसके पीछे विजय धमाल ग्रुप के संजु जौंधलेकर अपने हुनर का जादू दिखा रहे थे। सभी बाराती थिरकते हुए चल रहे थे।

    शिव बारात उत्सव सेवा समिति के अध्यक्ष मोनू सोनकपुरिया ने बताया कि इस बार बारात में विशेष रूप से उज्जैन का प्रसिद्ध झाँझ मंडल भी शामिल हुआ। जिन्होंने अपनी प्रस्तुति देकर शहर वासियों का मन मोह लिया। साथ ही उज्जैन के पंडित जी के द्वारा थाली घुमाने का भी कार्यक्रम बारात में शामिल था, जो बिना रुके हुए घंटे तक थाली घुमा रहे थे।

    बारात के आगे चल रही विशाल नंदी की जोड़ी श्रद्धालु राम श्याम वर्मा द्वारा बरात के लिए दी गई थी। उज्जैन के 20 सदस्यीय कलाकारों के विश्राम एवं भोजन की व्यवस्था के सहयोग के लिए वरद मैरिज गार्डन के संचालक वरुण धोटे के प्रति समिति कृतज्ञता व्यक्त करती है।

    मोनू सोनकपुरिया ने यह भी बताया कि समिति के सभी सदस्यों की 2 महीने के परिश्रम का ही यह प्रतिफल है कि बारात अपने भव्य एवं विशाल रूप में निकाली गई। बारात में एक विशाल पगड़ी भी आकर्षण का केंद्र रही, जिसका निर्माण कोठी बाजार निवासी देवेंद्र संतोष सोनी द्वारा किया गया। यह पगड़ी अति शीघ्र उज्जैन स्थित महाकाल को पहनाई जाएगी। बारात में कड़ा बीम का भी अपना एक अलग आकर्षण था जो समय-समय पर रंग-बिरंगे छटाओं को बिखेर रही थी।

    शिव बारात सेवा समिति के संरक्षक अक्षय तातेड़ ने सभी सेवाभावी श्रद्धालुओं को नमन किया। उन्होंने बताया कि स्प्रेडिंग स्माइल ग्रुप, रसिया मानस मंडल, अखाड़ा हनुमान मंदिर टिकारी, सितारा मंडल, चांदनी चौक, मरही माता मंदिर टिकारी, शैलेंद्र कुंभारे, लल्ली वर्मा, चंद्र भवन चौक, नवयुवक दुर्गा उत्सव सेवा समिति कंपनी गार्डन, शुभम वर्मा, राम मंदिर समिति, विधायक निलय डागा, कृष्ण मंदिर समिति, मेहंदीपुर बालाजी भक्त मंडल, मरही माता मंदिर कोठी बाजार ने बारात का जगह-जगह स्वागत किया।

    साथ ही महाकाल की मूर्ति निर्माण के लिए आशीष प्रजापति, महाकाल का प्रति शाम श्रंगार करने के लिए आशीष यादव, पालकी को फूलों की सजावट के लिए गोल्डी ठाकुर, बजरंग फ्लावर बेतूल एवं समस्त फोटोग्राफी के लिए राहुल डोंगरे के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। साथ ही यह भी अपेक्षा की है कि आगे आने वाले वर्षों में इसी प्रकार का सहयोग एवं स्नेह शिव बारात के लिए बना रहे।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button