03 July 2025 Horoscope: आज का राशिफल और पंचांग: जानें 03 जुलाई 2025 को क्या है शुभ और अशुभ

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (03 July 2025 Horoscope)। आज का सुविचार… जीवन उन लोगों के लिए सर्वश्रेष्ठ है जो इसका आनंद ले रहे हैं। उन लोगों के लिए मुश्किल है जो इसका विश्लेषण कर रहे हैं और उन लोगों के लिए सबसे खराब है जो इसकी आलोचना कर रहे हैं। हमारा दृष्टिकोण ही हमारे जीवन को परिभाषित करता है।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 03-07-2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत आषाढ़ माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) आषाढ़ माह,
तिथि- अष्टमी 14:06:08, पश्चात-नवमी,
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 19 आषाढ़ गते,
नक्षत्र- हस्त 13:49:27, पश्चात-चित्रा,
योग- परिघ 18:34:17, पश्चात-शिव,
करण- बव 14:06:08, पश्चात-बालव,
सूर्य- मिथुन राशिगत,
चंद्र- कन्या 27:18:03,
पश्चात-तुला राशिगत,
ऋतु- वर्षा, अयन – दक्षिणायण,
सूर्योदय- 05:29:00,
सूर्यास्त- 19:21:42,
दिन काल- 13:52:42,
रात्री काल- 10:07:41,
चंद्रोदय- 12:53:40,
चंद्रास्त- 24:28:05,
राहू काल-14:09-15:54 अशुभ,
यम घंटा- 05:29-07:13 अशुभ,
अभिजित- 11:58-12:53 शुभ,
प्रदोष- 19:22-21:24 तक,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है। नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (03 July 2025 Horoscope)

शुभ- 05:29-07:13,
चर- 10:41-12:25,
लाभ- 12:25-14:09,
अमृत- 14:09-15:54,
शुभ- 17:38-19:22,

रात्रि की शुभ चौघडियाँ (03 July 2025 Horoscope)

अमृत- 19:22-20:38,
चर- 20:38-21:54,
लाभ- 24:26-25:42,
शुभ- 26:57-28:13,
अमृत- 28:13-29:29,

आज 3 जुलाई 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (03 July 2025 Horoscope)

1 मेष राशि :- आज के दिन करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है। काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा तय करनी पड़ सकती है। किसी नए व्यापार को शुरू करने का मन बना सकते हैं। ऐसे समय में हर पहलू पर नजर डालें और किसी जानकार से सलाह जरूर लें। धन के लिहाज से थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। फिजूल खर्ची से बचें। पैसों की बचत करना सीखें। छात्र जीवन में दिन उनके पक्ष में रहने वाला है। किसी भी तरह की परीक्षा परिणाम में अच्छे अंक मिलेंगे। परिवार में आपसी सहयोग बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम के मधुर पल बिता सकते हैं। शुभांक – 5 और शुभ रंग – हरा है। (03 July 2025 Horoscope)

2 वृष राशि :- आज के दिन नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ेगा। ऑफिस में मन अशांत भी रहेगा। ठंडे दिमाग से काम लें। व्यापार करने वालों के लिए दिन मुनाफे से भरा रहने वाला है। हालांकि व्यवसायिक गतिविधियां धीमी रहेंगी। धन के मामले में किसी भी श्रोत से लाभ कमाने का मौका मिलेगा। किसी भी तरह के वित्तीय निवेश में जोखिम लेने से बचें। शिक्षा से जुड़े लोगों को पढ़ाई में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्यार और परिवार दोनों का सहयोग मिलेगा। घर में माहौल सुखद रहने वाला है। शुभांक – 4 और शुभ रंग – हरा है। (03 July 2025 Horoscope)

3 मिथुन राशि :- आज के दिन आपको नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। करियर को लेकर उलझन है तो किसी से सलाह लेना फायदेमंद होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को थोड़ा घाटा हो सकता है। हालांकि इससे आपके व्यापार पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। धन का आगमन होगा, हालांकि धन आने के साथ खर्चें भी बढ़ेंगे। लंबे समय से जिस प्रश्न पर अटके हुए थे, वो क्लियर हो सकता है। पढ़ाई में मन भी लगेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर चल रही अनबन खत्म हो सकती है। परिवार में प्यार बना रहेगा। शुभांक – 7 और शुभ रंग – नीला है। (03 July 2025 Horoscope)

4 कर्क राशि :- आज काम-काज के लिहाज से आपका पूरा दिन व्यस्त रहने वाला है। हालांकि मेहनत आपको भविष्य में काम देगी। व्यापार के लिहाज से मांग बढ़ेगी। इसके साथ ही अन्य व्यापारियों से रिश्ते बढ़ेंगे। धन निवेश के मामले में सोच समझकर फैसले लें। ज्यादा लालच का चक्कर नुकसान करा सकता है। किसी खास तरह के विषय में पढ़ने का छात्र मन बना सकते हैं। किसी भी तरह से जीवनसाथी के साथ अनबन की स्थिति से बचें। शुभांक – 1 और शुभ रंग – पीला है। (03 July 2025 Horoscope)

5 सिंह राशि :- आज के दिन नौकरी या करियर से जुड़ी किसी भी तरह के सवाल का जबाव पाने के लिए जानकार से सलाह जरूर लें। आपको व्यापार में लाभ होगा। धन के मामले में अच्छी खबर मिल सकती है, धन का आगमन होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा जाएगा। परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर अनबन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। शुभांक – 9 और शुभ रंग – पिंक है। (03 July 2025 Horoscope)

6 कन्या राशि :- आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव बढ़ेगा। हालांकि इस दौरान सहयोगियों का साथ मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होने के साथ ग्राहको की भीड़ भी रहेगी। धन के मामले में फिजूलखर्ची से बचेंगे। किसी दोस्त से निवेश से संबंधित सलाह ले सकते हैं। शिक्षा के मामले में अध्यापक का सहयोग बना रहेगा। सभी तरह के डॉउट खत्म हो जाएंगे। परिवार में किसी पर भी संदेह करने से बचें। ये दिन परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का है। शुभांक – 8 और शुभ रंग – सफेद है। (03 July 2025 Horoscope)

7 तुला राशि :- आज के दिन कार्यक्षेत्र पर आपके काम से हर कोई प्रभावित रहेगा। इस दौरान दिखावा करने से बचें। व्यापार में प्रतिद्वंदी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि मुनाफा भी कमा लेंगे। तमाम तरह की खरीदारी करेंगे। खर्चे बढ़ सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ों से करियर संबंधित सलाह मिल सकती है। प्यार और परिवार दोनों को साथ लेकर चलने की कोशिश करें। शुभांक – 3 और शुभ रंग – नेवी ब्लू है। (03 July 2025 Horoscope)

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन काम के दबाव के कारण आप पूरा दिन व्यस्त रहने वाले हैं। कार्यस्थल पर मानसिक तनाव भी रहेगा। व्यापार में किसी भी तरह के फैसले जल्दबाजी में लेने से बचें। परिवार के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। इस दौरान काफी पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। शिक्षा से जुड़े लोगों का दिन व्यस्त रहने वाला है। पढ़ाई से संबंधित चीजों की जानकारी ले सकते हैं। प्यार में आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। इस दौरान किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें। शुभांक – 5 और शुभ रंग – बेंगनी है। (03 July 2025 Horoscope)

9 धनु राशि :- आज के दिन ऑफिस में आपका प्रमोशन हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर प्रमोशन होने के साथ नए दयित्व भी मिल सकती है। बिजनेस में ग्राहकों से वाद-विवाद की स्थिति से बचें। रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। ये धन आपके लिए जरूरी हो सकता है। किसी परीक्षा का परिणाम आपके हक में आ सकता है। परिवार में किसी के साथ भी अपने रिश्ते खराब न करें। शुभांक – 2 और शुभ रंग – हरा है। (03 July 2025 Horoscope)

10 मकर राशि :- आज के दिन कार्यक्षेत्र पर चीजें आपके हक में रहने वाली हैं। इस दौरान किसी के साथ गलत न करें। व्यापार से जुड़े लोग नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। किसी भी तरह के निवेश में जल्दबाजी से बचें। विद्यार्थी जीवन में मेहनत की परस्पर जरूरत है। परिवार में कोई बीमार पड़ सकता है, इस दौरान घबराने की जरूरत नहीं है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – क्रीम है। (03 July 2025 Horoscope)

11 कुंभ राशि :- आज के दिन कार्यक्षेत्र पर आप किसी की वित्तीय सहायता कर सकते हैं। व्यापार को बढ़ाने के लिए जानकारों से सलाह लेंगे। फिजूलखर्ची से बचें और धन को बचत करने का तरीका ढूंढ़ें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। इस दौरान आने वाले परिणाम आपके पक्ष में रहने वाले हैं। किसी खास दोस्त से लंबे समय के बाद मुलाकात हो सकती है। शुभांक – 4 और शुभ रंग – पीला है। (03 July 2025 Horoscope)

12 मीन राशि :- आज के दिन आपके ऑफिस में काम के दौरान कई तरह की चीजों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में आगे बढ़ने के लिए आर्थिक वित्तीय की जरूरत पड़ेगी। धन के मामले में आपको लाभ मिलेगा। इस दौरान किसी भी तरह के जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। प्यार के लिहाज से दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। ये समय किसी खास के साथ बिता सकते हैं। शुभांक – 6 और शुभ रंग – गोल्डन है। (03 July 2025 Horoscope)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment