बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

cultural event : धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ निकली ईसर-गौरा की बारात, फिर हुआ विवाह सम्पन्न, आकर्षण का केंद्र बने दूल्हा और दुल्हन

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल में राजस्थानी महिला मंडल ने इस साल धूमधाम से गणगौर मेले का आयोजन किया। सर्वप्रथम ईसर गौरा की बारात गंज स्थित अग्रसेन भवन से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। बारात का स्वागत अग्रवाल समाज के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल के निवास पर हुआ। इसके पश्चात बारात कॉलेज रोड स्थित खुशबू मैरिज लान पहुंची। जहां धूमधाम से ईसर गौरा का विवाह संपन्न हुआ। इसी के साथ गणगौर मेले का आयोजन भी किया गया। यहां पर स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल लगाए गए थे। जहां पर लोगों ने इन व्यंजनों का आनंद लिया।

    मेले में खेलों का किया आयोजन
    मेले में बच्चों और महिलाओं के लिए खेलों का भी आयोजन किया गया। इसी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें नृत्य आदि की प्रस्तुति दी गई। गौरतलब है कि पिछले दो साल से कोरोना काल के चलते गणगौर मेले का आयोजन नहीं हुआ था। इसलिए इस साल आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने मेले का आनंद लिया। मेले का आयोजन राजस्थानी महिला मंडल, अग्रवाल समाज, खंडेलवाल समाज, माहेश्वरी समाज और ब्राह्मण समाज के द्वारा किया गया।

    इनका रहा कार्यक्रम में सहयोग
    कार्यक्रम को सफल बनाने में राजस्थानी महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती आशा खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती ऊषा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती मोहिनी अग्रवाल, सचिव श्रीमती आभा गर्ग, कार्यकारिणी सदस्य में श्रीमती शीतल अग्रवाल, श्रीमती राखी खण्डेलवाल, श्रीमती अर्चना खण्डेलवाल, श्रीमती उर्मिला अग्रवाल, श्रीमती सीमा अग्रवाल, श्रीमती सुनीता अग्रवाल, श्रीमती तोशी खण्डेलवाल, श्रीमती ममता खंडेलवाल, श्रीमती अर्चना खंडेलवाल, श्रीमती सुनीति खंडेलवाल, श्रीमती नेहा गर्ग, श्रीमती भारती बांगड़, श्रीमती वंदना काबरा, श्रीमती ज्योति शर्मा, श्रीमती पुष्पा शर्मा, श्रीमती अनिता शर्मा, श्रीमती मीना अग्रवाल, श्रीमती संगीता माहेश्वरी, श्रीमती ज्योति माहेश्वरी, श्रीमती संगीता खण्डेलवाल का विशेष योगदान रहा।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button