बड़ी खबरेंदेश/विदेशधर्म/अध्यात्म अपडेटबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटयूथ अपडेट

जन्मदिन पर भगवा रंग में रंगे विधायक बैतूल निलय डागा

उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881

बैतूल विधायक निलय डागा ने आज अपने जन्मदिवस पर श्री राममंदिर निर्माण सहभागिता अभियान की पुन: शुरुआत मालवीय वार्ड खंजनपुर स्थित श्री दादा जी कुटी में सुबह 11 बजे पूजन कर की। दादाजी की पूजा-अर्चना और आशीर्वाद पाने के बाद उन्होंने सहभागिता अभियान के तहत कुटी से नाग मंदिर खंजनपुर तक सहयोग राशि एकत्रित की। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक और युवा उनके साथ मौजूद थे।

अभियान के दौरान भगवा रंग की टोपी और गमछे में विधायक और उनके साथ चल रहे समर्थक आकर्षण का केंद्र बने रहे और माहौल धर्ममय हो गया था। इसके बाद अपने राजधर्म का पालन करते हुए वे विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। जन्म उत्सव के तहत विधायक निलय डागा विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंच कर पूजा-अर्चना करेंगे वहीं व्यापारियों और विभिन्न समाज के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगे।
शिव मंदिर से शुरू हुई विधायक निलय डागा की भव्य चुनरी पद यात्रा

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button