बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

शाबाश बेटी : इस नन्हीं सी क्यूट बिटिया ने चंद पलों में कर डाला ऐसा काम कि छाई है सोशल मीडिया पर, मिल चुके लाखों लाइक्स

भाजपा सांसद पीसी मोहन ने ट्विटर पर एक बच्ची का दिल को छू लेने वाला वीडियो शेयर छू किया है। इसमें एक छोटी-सी बच्ची एक सैनिक के पैर छू रही है। बेंगलुरु के सांसद ने वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘युवाओं को ऐसे संस्कार देना इस महान राष्ट्र के प्रति हर माता-पिता का कर्तव्य है।’

वीडियो में दिख रहा है कि सेना के चार जवान मेट्रो स्टेशन के पास खड़े हैं। तभी एक बच्ची दौड़ते हुए उनके पास जाती है। कुछ समय तो वह उन्हें देखती रहती है, फिर एक जवान के पैर छू लेती है। इसके बाद सिपाही भावुक हो जाता है और बच्ची के सिर पर हाथ रख देता है। यह देखकर पास खड़े दूसरे जवान भी मुस्कुराने लगते हैं। हालांकि, यह वीडियो किस शहर का इसका अभी पता नहीं चला है। वीडियो देखने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें…👇

https://twitter.com/VIKASHMOHTA90/status/1547897909550907392?t=lSfkQuHZGr7iHhsDtunLKw&s=19

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लिखा कि इस बेटी को आशीर्वाद और परिवार को आभार कि बिटिया को ऐसे उत्तम संस्कार दिए। इस वीडियो को 9 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीडियो को 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।

लोग बोले- बच्चों को ऐसी ही शिक्षा दें सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- कोई पूछे संस्कार क्या होता है, तो उसे ये वीडियो दिखा दो। बिटिया रानी के संस्कार उम्र से बड़े हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- बच्चों को शुरू से इन चीजों की शिक्षा दी जानी चाहिए।

एक अन्य यूजर ने लिखा- ये भारतीयता है, ये हमारी संस्कृति है। ऐसी ही एक यूजर ने कमेंट किया- उत्तम संस्कार.. सभी लड़कों को भी ऐसे ही संस्कार देने चाहिए। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसी बेटी हर घर पैदा हो।

News Source :  https://dainik-b.in/9p8AFHgKHrb

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button