बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

suicide : ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान, आमला की घटना, जांच में जुटी पुलिस

  • अंकित सूर्यवंशी, आमला
    बैतूल जिले के आमला शहर में बुधवार सुबह कमानी पुलिया के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर आरपीएफ एवं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त करने के बाद मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक युवक ने आत्महत्या की है। हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

    मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत की सूचना आरपीएफ और स्थानीय पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुची और जांच शुरू की। जांच में युवक शहर के सोमवारी चौक निवासी पाया गया। आमला थाना एएसआई पंचम सिंह उइके ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे रेलवे कर्मचारियों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद आमला पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला पंजीबद्ध कर शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर शव की शिनाख्त में जुट गए।

    युवा दवा व्यवसाई ने अज्ञात कारणों से की आत्महत्या, घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    शिनाख्ती के दौरान पता चला कि युवक सोमवारी चौक निवासी अश्विन पिता धर्मराज भावसार है। युवक की शिनाख्त होते ही पुलिस मृतक के निवास पहुंची। जहाँ मृतक के भाई व पिता ने भी मृतक युवक की शिनाख्त की। पुलिस ने बताया कि युवक ने रात 2 से 3 बजे के बीच ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। बताया जाता है कि युवक किसी दुकान पर काम करता था।

    suicide : पति की मौत से महिला रहती थी परेशान, आखिर खुद भी फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button