बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

शादी में गया था परिवार, चोरों ने उड़ा दिए जेवर और नकदी

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल शहर के विवेकानंद वार्ड में शादी में गए एक परिवार के सूने घर में बीती रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोरों ने घर से हजारों रुपये नकद और जेवर चोरी कर लिए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच मुआयना कर रही है।
    यह भी पढ़ें… पैर पट्टी खींच कर भटकाया ध्यान और पलक झपकते ही गायब कर दी सोने की चेन
    108 एम्बुलेंस सेवा में कार्यरत राकेश पाठा एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए कल शाम आमला गए थे। आज सुबह वापस लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। पूरा सामान बिखरा हुआ था। गंज पुलिस को सूचना दी तो स्टॉफ न होने का बहाना बताकर दोपहर 12 बजे आने की बात करने लगे। उनके द्वारा अधिकारियों को सूचना दी गई फिर एसआई जुगल किशोर सिंह मौके पर पहुंचे।
    यह भी पढ़ें… चोरी लाइव: पानठेले में चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ आरोपी
    श्री पाठा ने बताया कि उनके आवास से चोरों ने आलमारी में रखे 4 जोड़ी कान के ताबीज, सोने की अंगूठी, चांदी के सिक्के, चांदी की चेन, 4 जोड़ी पायल, चांदी की बिछिया और 15000 नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। मौके पर पहुंचे गंज थाने के एएसआई जुगल किशोर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट लिखी जा रही है। चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।
    यह भी पढ़ें… वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की गई 4 मोटर साईकिलें हुईं आरोपी के पास से बरामद

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button