मंडी भाव

Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी भाव अपडेट: 20 सितंबर को आवक में भारी गिरावट, कुछ फसलों के भाव में बढ़ोतरी

Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी में 20 सितंबर और 19 सितंबर को कृषि उपज की आवक और भाव में अलग-अलग स्थिति देखने को मिली। कुछ फसलों के भाव में आज जहां गिरावट देखने को मिली तो कुछ के भाव में इजाफा देखा गया। कल के मुकाबले आज आवक में भी अंतर आया है।

पीले सोयाबीन के Betul Mandi Bhav

20 सितंबर 2025 को बैतूल मंडी में पीले सोयाबीन की आवक 237 क्विंटल दर्ज की गई। इसका न्यूनतम भाव 3951 रुपए प्रति क्विंटल और अधिकतम भाव 4211 रुपए प्रति क्विंटल रहा। वहीं, इसका प्रचलित भाव 4100 रुपए रहा।

चने के Betul Mandi Bhav

चने की आवक 4 क्विंटल दर्ज की गई, जिसका न्यूनतम भाव 4500 रुपए और अधिकतम भाव 5171 रुपए रहा। प्रचलित भाव 5171 रुपए दर्ज हुआ।

मक्का के Betul Mandi Bhav

मक्का की आवक 38 क्विंटल रही। इसका न्यूनतम भाव 1700 रुपए और अधिकतम भाव 1980 रुपए दर्ज हुआ जबकि प्रचलित भाव 1900 रुपए रहा।

गेहूं के Betul Mandi Bhav

गेहूं की आवक 1460 क्विंटल दर्ज की गई। इसका न्यूनतम भाव 2450 रुपए, अधिकतम भाव 2643 रुपए और प्रचलित भाव 2630 रुपए रहा।

सरसो के Betul Mandi Bhav

सरसों की आवक 1 क्विंटल रही और इसका भाव 5801 रुपए दर्ज हुआ।

मूंग के Betul Mandi Bhav

मूंग की आवक 3 क्विंटल दर्ज हुई। इसका न्यूनतम और अधिकतम भाव 6000 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज हुआ और प्रचलित भाव भी 6000 रुपए रहा।

Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी भाव अपडेट: 20 सितंबर को आवक में भारी गिरावट, कुछ फसलों के भाव में बढ़ोतरी

19 सितंबर को यह थी स्थिति

  • दूसरी ओर 19 सितंबर 2025 को बैतूल मंडी की स्थिति कुछ अलग रही। इस दिन सोयाबीन पीला की आवक 539 क्विंटल रही, जो 20 सितंबर की तुलना में कहीं ज्यादा थी। इसका न्यूनतम भाव 3400 रुपए, अधिकतम भाव 4310 रुपए और प्रचलित भाव 4150 रुपए दर्ज हुआ।
  • चने की आवक 13 क्विंटल रही और इसका न्यूनतम भाव 4951 रुपए तथा अधिकतम भाव 5201 रुपए दर्ज हुआ। प्रचलित भाव 5101 रुपए रहा। मक्का की आवक 232 क्विंटल रही और इसका न्यूनतम भाव 1600 रुपए तथा अधिकतम भाव 2025 रुपए दर्ज हुआ। प्रचलित भाव 2000 रुपए रहा।
  • गेहूं की आवक इस दिन 3388 क्विंटल रही, जो काफी अधिक रही। इसका न्यूनतम भाव 2400 रुपए, अधिकतम भाव 2700 रुपए और प्रचलित भाव 2600 रुपए दर्ज हुआ।
  • सरसों की आवक केवल 1 क्विंटल रही और इसका भाव 5800 रुपए दर्ज हुआ।
  • मूंग की आवक 7 क्विंटल दर्ज हुई और इसका न्यूनतम भाव 6901 रुपए तथा अधिकतम भाव 7251 रुपए रहा। प्रचलित भाव 6941 रुपए दर्ज हुआ।
Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी भाव अपडेट: 20 सितंबर को आवक में भारी गिरावट, कुछ फसलों के भाव में बढ़ोतरी

सोयाबीन की आवक और Betul Mandi Bhav में गिरावट

अब यदि दोनों दिनों की तुलना की जाए तो सबसे बड़ा अंतर आवक में देखने को मिला। 19 सितंबर को सोयाबीन पीला की आवक 539 क्विंटल थी जबकि 20 सितंबर को यह घटकर केवल 237 क्विंटल रह गई। यानी सोयाबीन की आवक में 302 क्विंटल की कमी दर्ज हुई। भाव की बात करें तो 19 सितंबर को इसका प्रचलित भाव 4150 रुपए था, जबकि 20 सितंबर को यह घटकर 4100 रुपए रह गया। इस तरह आवक और भाव दोनों में गिरावट देखी गई।

चना की आवक और Betul Mandi Bhav बढ़े

चना की स्थिति थोड़ी अलग रही। 19 सितंबर को इसकी आवक 13 क्विंटल रही, जबकि 20 सितंबर को केवल 4 क्विंटल दर्ज हुई। आवक में 9 क्विंटल की कमी दर्ज हुई। वहीं भाव की बात करें तो 19 सितंबर को इसका प्रचलित भाव 5101 रुपए था, जबकि 20 सितंबर को यह बढ़कर 5171 रुपए हो गया। यानी आवक में कमी के साथ भाव में बढ़ोतरी हुई।

मक्का के Betul Mandi Bhav में आई कमी

मक्का के भाव और आवक में भी बदलाव देखने को मिला। 19 सितंबर को मक्का की आवक 232 क्विंटल रही थी, जबकि 20 सितंबर को यह घटकर 38 क्विंटल रह गई। यानी आवक में 194 क्विंटल की कमी आई। भाव की स्थिति देखें तो 19 सितंबर को प्रचलित भाव 2000 रुपए था, जबकि 20 सितंबर को यह घटकर 1900 रुपए रह गया। यानी आवक और भाव दोनों में कमी आई।

गेहूं के Betul Mandi Bhav में मामूली बढ़ोतरी

गेहूं की आवक में भी बड़ा अंतर देखा गया। 19 सितंबर को इसकी आवक 3388 क्विंटल रही, जबकि 20 सितंबर को यह घटकर 1460 क्विंटल रह गई। यानी आवक में 1928 क्विंटल की कमी दर्ज हुई। हालांकि भाव की स्थिति देखें तो 19 सितंबर को प्रचलित भाव 2600 रुपए रहा था, जबकि 20 सितंबर को यह बढ़कर 2630 रुपए दर्ज हुआ। यानी आवक में गिरावट आई लेकिन भाव में मामूली बढ़ोतरी हुई।

सरसो के स्थिर रहे Betul Mandi Bhav

सरसों की बात करें तो दोनों दिनों में इसकी आवक केवल 1-1 क्विंटल रही। भाव में भी लगभग कोई अंतर नहीं दिखा। 19 सितंबर को इसका भाव 5800 रुपए रहा और 20 सितंबर को यह 5801 रुपए दर्ज हुआ।

मूंग की आवक और Betul Mandi Bhav में गिरावट

मूंग की स्थिति में भी अंतर देखा गया। 19 सितंबर को इसकी आवक 7 क्विंटल रही थी, जबकि 20 सितंबर को यह घटकर 3 क्विंटल रह गई। यानी आवक में 4 क्विंटल की कमी हुई। भाव की बात करें तो 19 सितंबर को प्रचलित भाव 6941 रुपए रहा था, जबकि 20 सितंबर को यह घटकर 6000 रुपए रह गया। यानी आवक और भाव दोनों में कमी दर्ज हुई।

आधी से भी कम रह गई आवक

दोनों दिनों की कुल आवक पर नजर डालें तो 19 सितंबर को बैतूल मंडी में कुल 4180 क्विंटल कृषि उपज की आवक दर्ज हुई थी। वहीं 20 सितंबर को यह घटकर 1646 क्विंटल रह गई। यानी कुल मिलाकर 2534 क्विंटल की कमी देखी गई। यह गिरावट किसानों और व्यापारियों के लिए चिंता का विषय हो सकती है क्योंकि इसका सीधा असर बाजार की मांग और आपूर्ति पर पड़ता है।

कृषि उपज मंडी बैतूल में आज 20 सितंबर 2025 को आवक और Betul Mandi Bhav

Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी भाव अपडेट: 20 सितंबर को आवक में भारी गिरावट, कुछ फसलों के भाव में बढ़ोतरी

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button