MP News : किसानों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी, किसान भाई को एक क्लिक में आसानी से मिलेंगी खसरा खतौनी
MP News : किसान भाई के लिए बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आ रही है। मोहन सरकार ने किसान भाई के लिए ई खसरा परियोजना शुरू की है। इस योजना से किसान भाई को खसरा खतौनी निकालने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है और किसान भाई को पैसे भी कम लगने वाले है। खसरा खतौनी निकालने के लिए अब आपको सिर्फ 30 रूपये लगने वाले है। तो चलिए जानते है इसके बारे में
किसान के लिए जरूरी होते है खसरा खतौनी
आपको बता दे की खसरा और खतौनी किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज होते हैं। इसमें आपको भूमि और खेती से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी देखने मिल जाती है। पहले किसानों को खसरा-खतौनी की केवल फोटोकॉपी मिलती थी, जिसमें कई बार छेड़छाड़ की संभावना रहती थी। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ता था। कई बार किसानों के साथ धोखाधड़ी भी हो जाती थी। सरकार की इस योजना शुरू होने से अब यह समस्या दूर होने वाली है। आपको व्यवस्थित प्रामाणिक प्रति मिलेंगी।
बिना शुल्क के भी देख सकते है जानकारी
अगर किसान भाई घर बैठे अपने जमींन के बारे में देखना चाहते है तो वह भी घर बैठे देख सकते है। इसके लिए आपको किसी भी प्रकार का शुल्क देने की जरूरत नहीं है। बस आपको इसकी आधिकारिक वेब साइट mpbhulekh.gov.in पर जाना होंगा। वहाँ आपको लॉगिन करना होंगा जैसे ही आप लॉगिन करते है आपको अपनी जमींन के बारे में सारी जानकारी देखने मिल जायेंगी।
खास खबरे
- Holi 2026 Date and Holika Dahan Time: कब मनाई जाएगी होली, किस दिन होगा होलिका दहन, जानें पूरा पंचांग और शुभ समय
- Indore Mandi Bhav: इंदौर मंडी भाव 20 फरवरी 2026: लहसुन और डॉलर चना की रिकॉर्ड आवक, जानें सभी फसलों के ताजा रेट
- Gold Silver Price Today: आज फिर चढ़ गए सोना-चांदी के दाम, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का असर, देखें ताजा रेट्स
- Madhya Pradesh Weather Alert: दोबारा बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम, IMD ने जारी किया बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
- Ken Betwa Link Project: एमपी में 4000 करोड़ की यह योजना बदलेगी 100 गांवों की तकदीर, भूमि का शुरू हुआ अधिग्रहण



