बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

भोपाली और सालबर्डी में मेले तो लगेंगे पर भक्तों को भी करना होगा इन हिदायतों का पालन

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस द्वारा सोमवार को आयोजित समयावधि (TL) पत्रों की समीक्षा बैठक में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले भोपाली (bhopali) एवं सालबर्डी (salbardi) मेलों तथा ताप्ती महोत्सव (tapti mahotsav) के आयोजन में आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। साथ ही कहा गया कि इन आयोजनों में यथासमय सुरक्षा व्यवस्था, आवश्यक बेरीकेडिंग एवं समुचित संकेत चिन्ह लगाना सुनिश्चित किया जाएं। इसके अलावा आने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जाएं। कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी सुनिश्चित करवाया जाएं।

    कलेक्टर श्री बैंस ने हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल परीक्षा 2022 निर्विघ्न एवं सुचारू रूप से संचालन के दृष्टिगत अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को सतत परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि परीक्षा केन्द्रों पर जाने वाले फ्लाइंग स्कॉड की व्यवस्था का भी सतत परीक्षण किया जाए।

    किसी भी स्थान पर अनुचित साधनों का उपयोग न हो। साथ ही परीक्षा की गोपनीयता का उल्लंघन भी न हो। यदि किसी स्थान पर ऐसा होना पाया जाता है तो तत्काल संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा है कि इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि परीक्षाओं के दौरान मिलीभगत से कहीं कोई अवांछित गतिविधियां संचालित न होने पाएं।

    यह भी पढ़ें… उप चुनाव: सारनी एवं चिचोली नगरीय क्षेत्र की सीमा में कई प्रतिबंध हुए लागू

    कलेक्टर ने एडॉप्ट एन आंगनबाड़ी कार्यक्रम के तहत गोद लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों का गोद लेने वाले अधिकारियों द्वारा नियमित भ्रमण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बच्चे भी बेहतर सुविधायुक्त शैक्षणिक परिवेश चाहते हैं। हमारे थोड़े-से प्रयासों से हम आंगनबाड़ी में उनको यह परिवेश दे सकते हैं। अधिकारी यदि गंभीरता से प्रयास करेंगे तो प्रत्येक आंगनबाड़ी की तस्वीर बदल सकती है। अधिकारियों से अपेक्षा है कि वे इस मौके को अवसर मानते हुए आंगनबाडिय़ों की व्यवस्थाओं में सुधार लाकर भावी पीढ़ी के हित में अपनी बेहतर छाप छोड़ें।

    सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में प्रशासन की बेहतर साख बने

    कलेक्टर ने बैठक में कहा कि सभी विभागों से अपेक्षा है कि वे सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का बेहतर संतुष्टि पूर्ण समाधान करें, ताकि सरकारी व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास बढ़े। साथ ही प्रशासन की जन समस्याओं के निराकरण के प्रति संवेदनशील एवं जिम्मेदार व्यवस्था की लोगों के बीच साख बने।

    25 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन

    कलेक्टर ने बताया कि आगामी 25 फरवरी को जिला मुख्यालय पर वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रोजगार प्रदान करने के लिए निजी कंपनियों को आमंत्रित किया जाए। इसके अलावा स्वरोजगार स्थापित करने के इच्छुक लोगों को भी विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाए।  

    कोविड प्री-कॉशन डोज लगाने के कार्य में प्रगति लायी जाए

    बैठक में कलेक्टर ने कोविड प्री-कॉशन डोज लगाने के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स एवं हेल्थ केयर वर्कर्स को कोविड प्री-कॉशन डोज लगाने के कार्य में प्रगति लायी जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को लगने वाले कोविड वैक्सीन डोज के कार्य में भी ढिलाई न हो। संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी सतत टीकाकरण कार्य की मॉनिटरिंग करें। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिलाष मिश्रा, अपर कलेक्टर श्यामेन्द्र जायसवाल सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button