देश/विदेश
MP IPS Transfer List: दर्जनों आईपीएस के हुए तबादले, कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए, यहां देखें पूरी सूची
MP IPS Transfer List: Dozens of IPS transferred, Superintendents of Police of many districts changed, see full list here

MP IPS Transfer List: मध्यप्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के थोकबंद तबादले हुए हैं। राज्य शासन ने शनिवार देर शाम को 75 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग के अवर सचिव अन्नू भलावी द्वारा जारी आदेश में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक भी प्रभावित हुए हैं। तबादलों की इस झड़ी का असर बैतूल जिले पर भी पड़ा है।
बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद का तबादला (MP IPS Transfer List) पुलिस अधीक्षक (रेल) जबलपुर के रूप में किया गया है। उनके स्थान पर पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक सिद्धार्थ चौधरी को बैतूल एसपी बनाया गया है। इसके अलावा प्रदेश के और भी कई जिलों के पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारियों का भी तबादला हुआ है।
यहां देखे पूरी सूची…




