CM Mohan Yadav Action: एक्शन में मुख्यमंत्री, ट्रक ड्राइवर से अभद्रता करने पर कलेक्टर को हटाया, अधिकारियों को दी नसीहत

CM Mohan Yadav Action: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहले ही अपनी कार्यप्रणाली स्पष्ट कर दी हैं। वे जनता से जुड़े मामलों में किसी भी अधिकारी की लापरवाही या अभद्रता बर्दाश्त नहीं करते। उनका कहना है कि राज्य सरकार गरीबों की सरकार है। सबके काम का और भाव का सम्मान होना चाहिए। ट्रक ड्राइवर से हड़ताल के दौरान अभद्रता के मामले में मुख्यमंत्री ने शाजापुर कलेक्टर को हटाने के निर्देश दिए है। (CM Mohan Yadav Action)
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बड़ा एक्शन (CM Mohan Yadav Action) लेते हुए शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल को हटाने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों की सरकार है। सबके काम का और भाव का भी सम्मान होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार गरीबों के कल्याण के लिए काम और उनकी सेवा कर रही है। अधिकारियों को अपनी भाषा और व्यवहार का ध्यान रखना चाहिए। (CM Mohan Yadav Action)
देखें वीडियो (CM Mohan Yadav Action)…
सभी के काम और भाव का सम्मान होना चाहिए
शाजापुर में ट्रक ड्राइवर्स से जुड़ी घटना में कलेक्टर को पद से हटाया गया है।
यह सरकार गरीबों की सरकार है। प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में हम गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। अधिकारियों को अपनी भाषा और व्यवहार का ध्यान… pic.twitter.com/2BsTFM9KI0
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 3, 2024

ऋजु बाफना को बनाया शाजापुर कलेक्टर (CM Mohan Yadav Action)
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश (CM Mohan Yadav Action) पर सामान्य प्रशासन विभाग ने कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को स्थानांतरित कर उनके स्थान पर ऋजु बाफना को शाजापुर जिला कलेक्टर पदस्थ किया है।

कोई ट्रकवाला सामान लेकर आ रहा है तो उसे कोई रोकेगा नहीं (CM Mohan Yadav Action)
बता दें कि इससे पहले कलेक्टर किशोर कन्याल ने भी अपनी सफाई पेश की थी। उन्होंने कहा था कि “हमारा उद्देश्य था कि ये स्पष्ट रहे कि कोई भी व्यक्ति क़ानून व्यवस्था नहीं बिगाड़ेगा। आपको अपना आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से करना है, कीजिए। कोई समस्या नहीं। कोई ट्रकवाला सामान लेकर आ रहा है तो उसे कोई रोकेगा नहीं।” (CM Mohan Yadav Action)
कन्याल ने कहा कि “उसी को लेकर एक व्यक्ति बार-बार कहने लगा कि अगर तीन तारीख़ के बाद हमारा मुद्दा नहीं सुलझता है तो हम किसी भी लेवल पर जा सकते हैं और क़ानून व्यवस्था को बिगाड़ सकता हूं। उस बात को लेकर मुझे गुस्सा आया था। मैं फिर से स्पष्ट करना चाहता हूं कि क़ानून व्यवस्था को बनाए रखना हमारी ज़िम्मेदारी है।”
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com




