ब्रेकिंग न्यूजदेश/विदेशबड़ी खबरेंबैतूल अपडेटमध्यप्रदेश अपडेट

ठंड में ठिठुर रहे लोगों को राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने बांटे कम्बल, पहुंचाई राहत

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    कड़ाके की ठंड में जब लोग अपने घरों में गर्म कपड़ों के सहारे नींद ले रहे होते हैं तब शहर के फुटपाथों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर कुछ गरीब, असहाय लोग ठिठुर रहे होते हैं। इन लोगों की सुध लेते हुए और मानव सेवा को ही अपना धर्म मानते हुए राष्ट्रीय हिंदू सेना के पदाधिकारियों ने इन्हें कम्बल वितरित कर राहत पहुंचाने का नेक कार्य किया।

    संगठन के मध्य भारत प्रांत मीडिया प्रमुख सुरज खड़िया ने बताया कि राष्ट्रीय हिंदू सेना द्वारा बैतूल नगर के क्षेत्रों में संगठन के पदाधिकारियों के सहयोग से गर्म कंबल वितरित किए गए। जिला युवा अध्यक्ष अनुज राठौर ने बताया कि राष्ट्रीय हिंदू सेना द्वारा आए दिन सेवा रूपी कार्य किए जाते हैं। आज भी बैतूल के नगर में 50 गर्म कंबल रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बडोरा, कारगिल चौक, गंज क्षेत्र में बेसहारा,असहाय लोगों को वितरित किए गए हैं।

    विभाग महामंत्री राजकुमार शेमकर ने कहा कि इन लोगों पर लोगों का ध्यान नहीं जा पाता है। ठंड में ठिठुरने की वजह से कई बार इन लोगों की जान भी चली जाती है। इस कार्य में मध्य भारत प्रांत अध्यक्ष पवन मालवीय, विभाग प्रवक्ता अखलेश वाघमारे, विभाग महामंत्री राजकुमार शेमकर, जिला युवा अध्यक्ष अनुज राठौर, तहसील अध्यक्ष शरद सोनी, जिला उपाध्यक्ष मनीष मालवीय, जिला युवा उपाध्यक्ष अजय खवादे, जिला युवा अध्यक्ष अनुज राठौर, तहसील संयोजक अरविंद मालवीय, नगर अध्यक्ष शनि साहू, नगर मंत्री सोनू यादव, वरिष्ठ सहयोगी गोलू सोनी आदि पदाधिकारियों का सहयोग प्रमुख रूप से प्राप्त हुआ।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button