बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

छत्तीसगढ़ के युवक से दरिंदगी : बदमाशों ने रोककर मांगे रुपए, नहीं दिए तो पेट्रोल डालकर जलाया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बैतूल। बैतूल में लूट की घटना को अंजाम नहीं दे पाने से बौखलाए बदमाशों द्वारा छत्तीसगढ़ (CG) के एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगा देने का समसनीखेज मामला सामने आया है। आग में बुरी तरह से झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल पुलिस ने पीड़ित युवक के बयान लेकर तहरीर कोतवाली थाने भेजी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि करीब 10 से 11 बजे के बीच राजू सिंह पिता गोपाल सिंह (27) निवासी डूंगरिया (छत्तीसगढ़) बारस्कर कॉलोनी से होते हुए बस स्टैंड जा रहा था। इसी बीच बारस्कर कॉलोनी में उसे तीन युवकों ने रोका और रुपए मांगे। राजू के पास रुपए नहीं होने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट कर कर उस पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। आग में गंभीर रूप से झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। राजू ने बताया कि वह ट्रक से बैतूल आया था और बस स्टैण्ड जा रहा था। उसी दौरान उसे रोककर घटना को अंजाम दे दिया गया। बताया जा रहा है कि तीनों युवक नशे की हालत में थे। इस संबंध में अस्पताल चौकी प्रभारी सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि युवक के बयान दर्ज कर तहरीर कोतवाली भेज दी है। आगे की जांच कोतवाली पुलिस करेगी।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button