बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

युवक ने हाथ की नस काटी, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर, कारण अज्ञात

• विजय सावरकर, मुलताई
मुलताई नगर के निवासी एक युवक ने बाएं हाथ की कलाई के पास की नस काट ली। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन युवक को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

नगर के निवासी प्रशांत पिता रमेश 34 साल ने शनिवार दोपहर में घर में ही बाए हाथ की कलाई के पास की नस काट ली। प्रशांत दर्द से तड़पने लगा तो परिजन उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। साथ ही पुलिस थाने में सूचना दी।

प्रथम दृष्टया प्रशांत द्वारा नस काटकर आत्महत्या करने के प्रयास का मामला सामने आ रहा है। डॉक्टर ने जब प्रशांत को जिला अस्पताल रेफर किया तो प्रशांत जिला अस्पताल जाने से इंकार कर रहा था जैसे तैसे अस्पताल कर्मियों ने समझाइश देकर उसे 108 एंबुलेंस में सवार कर जिला अस्पताल भेजा। परिजनों ने बताया प्रशांत गांधी चौक में नाश्ते का ठेला लगाता है। उसने हाथ की नस किस वजह से काटी इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button