बैतूल अपडेट

Betul Crime News: आबकारी विभाग के गोदाम पर ही बोल दिया चोरों ने धावा, चुरा ले गए एक लाख रुपए की देशी-विदेशी शराब

Betul Crime News: In the clutches of the Excise Department, the thieves said that they stole domestic and foreign liquor worth one lakh rupees.

Betul Crime News: आबकारी विभाग के गोदाम पर ही बोल दिया चोरों ने धावा, चुरा ले गए एक लाख रुपए की देशी-विदेशी शराबBetul Crime News: अभी तक चोरों को घरों और दुकानों से हाथ साफ करते देखते आए हैं, लेकिन मध्यप्रदेश के बैतूल शहर में बीती रात चोरों ने आबकारी विभाग के गोदाम पर ही धावा बोल दिया। आरोपी यहां रखी करीब एक लाख कीमत की देशी-विदेशी शराब चुरा ले गए। यह शराब आबकारी एक्ट में मामलों में जब्त की गई थी, जिसे यहां रखा गया था। चुराई जा रही शराब की 7 पेटियां ले जाने के पहले पुलिस ने रात को ही जब्त कर ली थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात सेंट्रल स्कूल के सामने स्थित जिला आबकारी कार्यालय के गोदाम में चोरी की घटना हो गई। चोरों ने ताले तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि यहां से आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई अवैध शराब की चोरी हुई है। आबकारी एक्ट के जो मामले न्यायालय में विचाराधीन होते हैं उनमें न्यायालय के द्वारा जब्त शराब आबकारी विभाग के सुपुर्द कर दी जाती है।

ऐसे ही मामलों की देशी-विदेशी शराब की पेटियां गोदाम में रखी थी। जिसमें कई पेटियांं चोर चुराकर ले गए हैं। फिलहाल आबकारी विभाग रिकार्ड से मिलान कर रहा है कि कितनी पेटी शराब चोरी हुई है। प्रथम दृष्टया एक लाख के करीब की चोरी होना बताया जा रहा है। गोदाम में चोरी करने वाले चोर आबकारी कार्यालय की दीवाल कूदकर अंदर घुसे और गोदाम के ताले तोडक़र शराब चुराकर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर गंज पुलिस थाने से टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है।

केवल शराब ले जाने ही आए थे आरोपी

चोरों ने गोदाम के अलावा एक दूसरे कमरे के भी ताले तोड़े हैं। हालांकि चोरों ने सिर्फ शराब चुराई है। बाकी दस्तावेज या अन्य सामग्री यथावत मिली है। इससे साफ है कि उनका इरादा केवल वहां रखी शराब ही चुराना था। इस घटना से यह भी साफ हो गया है कि विभाग का जिला कार्यालय और गोदाम होने के बावजूद यहां सुरक्षा व्यवस्था का जरा भी ध्यान नहीं रखा जाता।

सात पेटी शराब रात में ही जब्त

आबकारी कार्यालय में जिस समय शराब चोरी की घटना हो रही थी, उस समय पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान आबकारी कार्यालय की दीवार के पास कुछ शराब की पेटियां रखी दिखी। इस पर यहां से सात पेटी शराब की बरामद की गई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने शराब की पेटियां ले जाने के लिए दीवार के पास रखी थी। उसमें कुछ पेटियां वह ले गए और कुछ पेटियां ले जाने वाले थे कि इसके पहले ही पुलिस के हाथ लग गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button