बड़ी खबरें

Kawardha Labourers Death Incident : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पिकअप खाई में गिरी, 15 मजदूरों की मौत

Kawardha Laborers Death Incident: Truck collided with a pickup in Kawardha, Chhattisgarh and fell into a ditch, 15 laborers died.

कवर्धा : Kawardha Labourers Death Incident छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के कुकदुर पुलिस थाना क्षेत्र के बहपानी गांव के पास एक पिकअप वाहन के खाई में गिरने से कम से कम 15 मजदूरों की मौत हो गई।

तेंदूपत्ता एकत्र कर पिकअप से लौट रहे करीब 25 मजदूर खाई में गिर गए। इस घटना में 15 लोगों की जान चली गई। जिनमें 14 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

कवर्धा के एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा, आठ लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने संवेदना व्यक्त की और पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि ‘कवर्धा में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटने से 15 लोगों की मौत की खबर बेहद दर्दनाक है। मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है।’

इसके साथ ही श्री शर्मा ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने में लगा हुआ है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को अविलंब मुआवजा दिया जाए।

उन्होंने एक्स पर लिखा कि “पंडरिया से तेंदू पत्ता तोड़कर लौट रहे 15 श्रमिकों की सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु की खबर विचलित करने वाली है। सभी मृतकों को विनम्र श्रद्धांजलि, इस दुर्घटना में कुछ श्रमिकों के घायल होने की भी सूचना है, प्रशासन से मेरा अनुरोध है कि, “घायलों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था करें। मृतकों के परिवारों को सरकार द्वारा अविलंब मुआवजा दिया जाना चाहिए।”

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहेbetulupdate.comसे | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करेंbetulupdate.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button