बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

कंटेनर ने बाईक को रौंदा: एक की मौत, एक गंभीर घायल

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल-इंदौर हाइवे पर चिचोली थाना क्षेत्र में रविवार रात को एक और बड़ा हादसा हो गया। इसमें एक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल है। उसे चिचोली से जिला अस्पताल रैफर किया है।

    108 एम्बुलेंस सेवा के योगेश पवार ने बताया कि चिचोली थाना अंतर्गत बागवा जोड़ कहुनाला के पास अज्ञात कंटेनर ने बाइक को रौंद दिया। इसमें सुनील वागले को गंभीर चोट आई है वहीं संतोष खंडे की घटनास्थल पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार ग्राम झुंझरू के निवासी हैं।

    घायल को 108 की सहायता से चिचोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। हालत गंभीर होने पर 108 से जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए चिचोली में लाया गया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button