टेक/ऑटो

OnePlus Nord N20 SE : 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और कीमत है मात्र इतनी, बेहद सस्‍ते दाम पर मिल रहा OnePlus का नया फोन

OnePlus Nord N20 SE : 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और कीमत है मात्र इतनी, बेहद सस्‍ते दाम पर मिल रहा OnePlus का नया फोन

OnePlus Nord N20 SE: बहुत कम समय में अपनी अच्छी पहचान बना चुके OnePlus ने अब अपना सबसे सस्ता फोन OnePlus Nord N20 SE लांच कर दिया है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन पर भी डिस्‍काउंट दिया जा रहा है। OnePlus Nord N20 SE में आपको 50 मेगापिक्सल कैमरा और 5000mAh बैटरी सहित भर-भर के कई फीचर्स मिल रहे हैं। आइए जानते हैं इस कंपनी के ऑफर और अन्य फीचर्स के बारे में…

फिल्‍पकार्ट पर मिल रहा OnePlus Nord N20 SE

बता दें कि OnePlus Nord N20 SE का एकमात्र 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट ही फ्लिपकार्ट पर लिस्टेड है। फ्लिपकार्ट पर Blue Oasis वेरिएंट 14,990 रुपये और Celestial Black वेरिएंट 14,749 रुपये कीमत के साथ मिल रहे है, लेकिन इसे आप और भी कम कीमत पर खरीद सकते है।

OnePlus Nord N20 SE Specs

OnePlus Nord N20 SE पर हैवी डिस्काउंट

दरअसल, फोन पर कई सारे बैंक ऑफर मिल रहे हैं, जिसमें फेडरल बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर 1500 रुपये तक का डिस्काउंट और पंजाब नेशनल बैंक क्रेडिट कार्ड पर 1250 रुपये तक का डिस्काउंट और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंड कार्ड पर 5% कैशबैक शामिल है। डेबिट कार्ड ईएमआई से आप फोन को 929 रुपये प्रति माह में घर ला सकते हैं। फिलहाल फोन पर कोई एक्सचेंज ऑफर नहीं है।

यानी अगर आप फेडरल बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड से फोन खरीदते हैं, तो फोन पर 1500 रुपये तक का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। जिसके बाद Blue Oasis वेरिएंट की कीमत 13,490 रुपये और Celestial Black वेरिएंट की कीमत 13,249 रुपये रह जाएगी।

OnePlus Nord N20 SE के फीचर्स

वनप्लस नॉर्ड एन20 एसई मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर से लैस है। यह 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। स्मार्टफोन 720×1612 पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.56 इंच के एचडी+ डिस्प्ले है। फ्रंट कैमरा हाउसिंग में वॉटर ड्रॉप स्टाइल नॉच है। फोन दो कलर वेरिएंट Blue Oasis और Celestial Black में उपलब्ध है। फोन एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 12 पर काम करता है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए फोन में एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है।

OnePlus Nord N20 SE : 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और कीमत है मात्र इतनी, बेहद सस्‍ते दाम पर मिल रहा OnePlus का नया फोन

कैमेरा, बैटरी और चार्जिंग स्‍पीड

कैमरे की बात करें तो, स्मार्टफोन में पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार, डिवाइस में 33W SuperVooc चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि इस चार्जिंग तकनीक के जरिए फोन केवल 34 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज हो जाता है। डिवाइस पर एक सुपर पावर सेविंग मोड भी है, जो केवल 5% बैटरी पर 90 मिनट तक का टॉकटाइम या 53 मिनट का टेक्स्टिंग प्रदान कर सकता है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button