मध्यप्रदेश अपडेट

Kubreshwar Dham Stampede: कुबेरेश्वर धाम सीहोर में हादसा, दो महिलाओं की मौत, एक घायल, भीड़ बेकाबू

Kubreshwar Dham Stampede: मध्यप्रदेश के सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में आज 5 अगस्त को भारी भीड़ के कारण हुई एक हादसा हो गया। यहां धक्का-मुक्की में 2 महिलाओं की मौत और 1 व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। यहां पर 6 अगस्त को निकलने वाली कांवड़ यात्रा में शामिल होने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

विश्व विख्यात कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में कल 6 अगस्त को कांवड़ यात्रा निकाली जानी है। यह कांवड़ यात्रा कुबेरेश्वर धाम से चितावलिया हेमा गांव तक निकाली जाएगी। इस कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु कुबेरेश्वर धाम पहुंच रहे हैं।

पांव रखने को भी नहीं जगह (Kubreshwar Dham Stampede)

यही कारण है कि कुबेरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ लग चुकी है कि यहां पर पांव रखने को भी जगह नहीं बची है। स्थान की कमी के चलते ही यहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच 2 श्रद्धालु महिलाएं गिर पड़ी और उनकी मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है।

व्यवस्थाएं हुई नाकाफी साबित (Kubreshwar Dham Stampede)

प्रशासन ने दावा किया था कि 4 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की गई थी। यह व्यवस्था नमक चौराहा, राधेश्याम कॉलोनी, बजरंग अखाड़ा, अटल पार्क, शास्त्री स्कूल, लुर्द माता स्कूल और सीवन नदी के पास की गई थी। हालांकि भारी भीड़ के चलते यह व्यवस्था नाकाफी साबित हो गई।

कांवड़ यात्रा के दौरान यह प्लान (Kubreshwar Dham Stampede)

प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात के दबाव को नियंत्रित करने हालांकि डायवर्जन प्लान भी तैयार किया है। यह 5 अगस्त की रात 12 बजे से 6 अगस्त की रात 11 बजे तक लागू रहेगा। इसमें डायवर्जन के साथ ही पार्किंग प्लान भी शामिल है। इसमें भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से और छोटे वाहनों को न्यू क्रिसेंट चौराहा से अमलाहा होते हुए भेजने की योजना है। (Kubreshwar Dham Stampede)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button