मध्यप्रदेश अपडेट

PM Kanya Aashirvad Yojana: केंद्र सरकार बेटियों को देगी 1.80 लाख रुपए, माता-पिता के खाते में ट्रांसफर होगी; यहां जाने इस योजना की हकीकत

PM Kanya Aashirvad Yojana: Central government will give 1.80 lakh rupees to daughters, will be transferred to parents' account!, this is the whole matter

PM Kanya Aashirvad Yojana: केंद्र सरकार बेटियों को देगी 1.80 लाख रुपए, माता-पिता के खाते में ट्रांसफर होगी!, ये है पूरा मामला

PM Kanya Aashirvad Yojana: केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार प्रधानमंत्री कन्या आशीर्वाद योजना (Pradhan Mantri Kanya Aashirvad Yojana) के तहत सभी बेटियों को 1,80,000 रुपए की नकद राशि दे रही है। ये राशि बेटियों के माता पिता के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

यूट्यूब पर पोस्ट किया गया वीडियो

प्रधानमंत्री कन्या आशीर्वाद योजना (PM Kanya Aashirvad Yojana) के तहत सभी बेटियों को 1,80,000 रुपए की नकद राशि देने का दावा करने वाला ये वीडियो गर्वनमेंट ज्ञान नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में कहा गया है कि बेटियों को मिलने वाली 1.80 लाख रुपए की राशि सीधे पेरेंट्स के खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

पीआईबी ने बताई सच्चाई

देश के आम लोगों को तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए सरकारें खूब बड़े-बड़े होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टर्स के जरिए जबरदस्त प्रमोशन करती हैं। इसके अलावा देश के तमाम न्यूज चैनल, वेबसाइट और डिजिटल फ्लेटफॉर्म्स पर सरकारी स्कीम्स की जानकारियां दी जाती हैं ताकि योग्य व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट वायरल हो रही है। यह वीडियो वायरल होने के बाद PIB Fact Cheak ने जब इस वीडियो की जांच-पड़ताल की तो सामने आया कि यूट्यूब चैनल Government Gyan पर दी जा रही प्रधानमंत्री कन्या आशीर्वाद योजना सरकारी योजना की जानकारी पूरी तरह से फर्जी है। PIB ने एक ट्वीट करते हुए बताया कि केंद्र सरकार की ऐसी कोई भी योजना नहीं चल रही है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button