बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Fire : किसान के खेत में लगी आग, आधा सैकड़ा पाइप हुए खाक, एक लाख से ज्यादा का नुकसान


बैतूल। जिले में आग लगने से किसानों को लगातार भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सोमवार को जिला मुख्यालय के पास स्थित ग्राम अमदर में भी एक किसान के खेत में आग लग गई। बिजली के तारों के आपस में टकराने से आग लगने की बात कही जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमदर निवासी किसान रमेश गायकवाड के खेत में रविवार दोपहर में अचानक आग लग गई। यह आग तेजी से फैली और सिंचाई के लिए बिछी पूरी पाइप लाइन जल गई। खेत में 3 इंच के 50 पाइप थे। यह सभी जल गए हैं। इससे एक लाख रूपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। आग लगने पर खेत की मोटर चालू कर उसकी मदद से आग पर काबू पाया। कुछ समय पहले ही गन्ना बाड़ी की कटाई हुई थी। अन्यथा वह भी आग की चपेट में आकर खाक हो जाती।

किसान के भाई सुभाष गायकवाड ने बताया कि बिजली के तार खेत में बेहद नीचे से गए हैं। बिजली अधिकारियों को साल भर से इन्हें ऊंचे और व्यवस्थित करने को कहा जा रहा है पर कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। तारों के नीचे तक लटकते रहने से ट्रैक्टर आदि निकालने में भी परेशानी होती है। कई बार तो वे नीचे से निकलने पर सिर से टकराने लगते हैं। इन सबसे खासी परेशानी उठाना पड़ रहा है। आज भी इन तारों के आपस में टकराने से आग लगी और इतना नुकसान उठाना पड़ा।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button