वायरल अपडेट

Wedding Viral Dance : वाह जी वाह! दुल्हन के आगे खुश होकर डांस करती नजर आई छोटी बहन, वीडियो हुआ वायरल…

Wedding Viral Dance: Wow! Younger sister was seen dancing happily in front of the bride, video went viral...

Wedding Viral Dance : शादी से जुड़े कई सारे वीडियो से एंटरटेनमेंट अच्‍छा होता है। इनमें से कुछ वीडियो दूल्हा-दुल्हन की एंट्री से जुड़े या शादी में आए लोगों के होते है। अगर मन उदास भी हो तो एक बार इंस्टाग्राम खोल लीजिए। एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जिसके बारे में कुछ कहा ही नहीं जा सकता है। फिलहाल एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि इस वीडियो में ना दूल्हा-दुल्हन की एंट्री हो रही है बल्कि दुल्हन की छोटी बहन ने ऐसा डांस शुरू किया कि फिर रुकने का नाम नहीं लिया और बेचारी दुल्‍हन को डांस करने का मौका भी नहीं दिया। यहां देखें वीडियो….

यहां देखें वीडियो….

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि एक दुल्हन की एंट्री हो रही है। चार भाई दुपट्टा पहनकर तैनात हैं और दुल्हन धीरे-धीरे आगे बढ़ ही है। फिर शुरू होता है उसकी छोटी बहन का डांस। लड़की ने ‘पालकी में होके सवार चली रे’ पर ऐसा डांस किया कि वो रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में बड़े ही मजेदार कमेंट लिखे है।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट

इस वायरल वीडियो की सबसे मजेदार बात ये है कि आस पास खड़ी महिलाएं लड़की को हटने को कह रही हैं लेकिन वो हट नहीं रही। इस पर एक इंस्टा यूजर ने लिखा, दुल्हन साइड वाली को इशारा कर रही है कि इसको हटाओ मैं नाचूंगी। बेचारी का मुंह बन गया। वहीं कोमल डेस्टिनेशन नाम के पेज ने कैप्शन में लिखा, दुल्हन सोच रही होगी, कर दे बहन मेरी एंट्री को बर्बाद। एक ने लिखा, दुल्हन को गुस्सा आ गया होगा इस लड़की पर। एक बोला, शादी में पहली बार किसी आंटी ने अच्छा काम किया है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button