भीषण हादसा : मोटर साइकिलों की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत, पीछे बैठा युवक गंभीर घायल
• विजय सावरकर, मुलताई
मासोद रोड पर स्थित ग्राम ताइखेड़ा के बस स्टैंड के पास रविवार दोपहर 3 बजे के दरमियान मार्ग पर विपरीत दिशा से आ दो मोटर साइकिलों में भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मुलताई से बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
रविवार दोपहर में ग्राम ताईखेड़ा निवासी राजेश पिता मधु नरवरे 35 साल बाइक पर सवार होकर अपने खेत से घर लौट रहा था। वहीं ग्राम ताइखेड़ा का ही निवासी प्रवीण पिता अर्जुन पाटिल 28 साल अपने दोस्त ग्राम रायआमला निवासी प्रकाश पिता बिसन सूर्यवंशी 30 साल के साथ बाइक पर सवार होकर मार्ग से जा रहा था। ग्राम ताईखेड़ा के बस स्टैंड के पास विपरीत दिशा से आ रही दोनों बाइक में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पर सवार तीन लोग मार्ग पर गिर गए।
यह भी पढ़ें… Yuvati ki hatya : आमला की युवती की हत्या, काटोल में मिला शव, चार दिनों से थी लापता, एक संदिग्ध से पूछताछ
दोनों बाइक के चालक राजेश और प्रवीण को गंभीर चोट आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रकाश के दाहिने पैर में चोट आने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया जहां। प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने से प्रकाश को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें… train me bomb : जयपुर एक्सप्रेस में बम की सूचना, इटारसी में खाली कराई ट्रेन, सर्चिंग जारी, यात्रियों में हड़कंप



