बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

बेटी को लेकर कुएं में कूदने वाली मां पर हत्या का केस दर्ज, पति पर भी हुई एफआईआर

  • विजय सावरकर, मुलताई
    बैतूल के मुलताई थाना क्षेत्र में विगत 5 मार्च को अपनी मासूम बेटी को लेकर कुएं में कूदने वाली मां पर पुलिस ने जांच के बाद हत्या का केस दर्ज किया है। इसके साथ ही उसके पति के खिलाफ भी पत्नी को प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया है।

    उल्लेखनीय है कि जौलखेड़ा निवासी ज्योति पत्नी राजेश डोंगरदिए (28) विगत 5 मार्च की सुबह अपनी बेटी इशिका पवार (3) को लेकर कुएं में कूद गई थी। ग्रामीणों ने दोनों को किसी तरह बाहर निकाला था। लेकिन तब तक मासूम बेटी की मौत हो चुकी थी। ज्योति को मुलताई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुलताई पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद ज्योति के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।

    इधर ज्योति ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता रहता है, उस पर शक भी करता है। घटना के एक दिन पहले भी उसके साथ मारपीट की थी। उसने पति पर उसे शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। इस पर पुलिस ने महिला के पति राजेश पर भी धारा 498-ए (प्रताड़ना) का मामला दर्ज किया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button