Gk Today Current Affairs : क्या आपको पता हैं ! हाल ही में केंद्र ने कहां “कलास बंडूरी परियोजना” को मंजूरी दी

Gk Today Current Affairs : यदि आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो आपको ये पता होगा कि इसके लिए करेंट अफेयर्स का कितना अहम रोल होता है। इसके लिए डेली करेंट अफेयर्स से अपडेट रहना होता है। इसे रोजाना आदत मेंं डालने से कम समय में आपको बहुत अधिक नॉलेज मिल जाती है। वहीं कुछ लोग नॉलेज के लिए भी करेंट अफेयर्स पढ़ना पसंद करते है। आज हम आपको मप्र से जुड़े 10 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर बता रहे है, जिन्हें जानना आपके लिए जरूरी है।
करेंट अफेयर्स 2023 (Gk Today Current Affairs)
प्रश्न.1 हाल ही में किस मंत्रालय ने प्रज्वला चैलेंज लॉन्च किया है?
उत्तर – ग्रामीण विकास मंत्रालय
प्रश्न.2 हाल ही में दिसंबर माह में GST कलेक्शन कितने प्रतिशत बढ़कर 1.49 लाख करोड रुपए हुआ है?
उत्तर – 15%
प्रश्न.3 हाल ही में केंद्र ने कहा “कलास बंडूरी परियोजना” को मंजूरी दी है?
उत्तर – कर्नाटक
प्रश्न.4 भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो दिसंबर 2023 तक कहां प्रारंभ हो जाएगी?
उत्तर – कोलकाता
प्रश्न.5 हाल ही में किस कंपनी के पूर्व निदेशक आरके कृष्ण कुमार का निधन हुआ है?
उत्तर – टाटा संस
![Latest**] Daily Current Affairs in Hindi 2022 - डेली करेंट अफेयर्स 2022 - Nitin Gupta](http://nitin-gupta.com/wp-content/uploads/2022/08/Daily-Current-Affairs-in-Hindi.jpg)
करेंट अफेयर्स 2023
प्रश्न.6 हाल ही में अजय कुमार श्रीवास्तव किस बैंक के MD / CEO नियुक्त हुए हैं?
उत्तर – इंडियन ओवरसीज बैंक
प्रश्न.7 हाल ही में “लुइस ईसीयों लुला डा सिल्वा” ने किस देश के 39 वे राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की है?
उत्तर – ब्राज़ील
प्रश्न.8 हाल ही में पुर्तगाल के स्ट्राइकर “क्रिस्टियानो रोनाल्डो” किस फुटबॉल क्लब से जुड़े हैं?
उत्तर – आलनासर (सऊदी अरब)
प्रश्न.9 हाल ही में पशुओं के लिए भारत के पहले IVF मोबाइल यूनिट की शुरुआत किस राज्य में की गई है?
उत्तर – गुजरात
प्रश्न.10 हाल ही में किसने भारतीय वायुसेना की पश्चिमी कमान संभाली है?
उत्तर – एयर मार्शल पंकज मोहन



