टेक/ऑटो

भारत में लांच हो रही Royal Enfield की बेहद ही आकर्षक लुक वाली Super Meteor 650, लुक देख भूल जाएंगे Bullet

Royal Enfield Super Meteor 650 Accessories List Revealed - betulupdate
Image Credit: ZigWheels

Royal Enfield Super Meteor 650: बहुत जल्द सड़कों पर रॉयल एनफील्ड की शानदार 650cc सुपर बाइक दिखनेवाली है। भारत में कल यानि 18 नवंबर 2022 को नए रॉयल एनफील्ड सुपर मिटियोर 650 पर्दा हटने जा रहा है। इससे पहले आपको बता दें की यह कंपनी की तीसरी 650cc बाइक है, जो आकर्षक लुक और कई नए फीचर्स के साथ मार्केट में एंट्री लेने जा रही है। बाइक को अब तक रॉयल एनफील्ड के भारतीय वेबसाईट पर भी देखा जा चुका है। इससे पहले EICMA 2022 के कार्यक्रम में बाइक को पेश किया गया था।

Also Read : Maruti Suzuki Grand Vitara : मारुति की इस कार पर मिल रहा सुपर डिस्‍काउंट, कम कीमत पर कंपनी दे रही खरीदने का मौका, सबसे ज्‍यादा डिमांड में है जबरदस्त माइलेज वाली गाड़ी

आइए जानते है इसके फीचर्स के बारे में….

Braking and Suspension System

सुपर मीटियोर 650 में कंपनी ने फ्रंट व्हील में 320 एमएम का डिस्क ब्रेक लगाया है तो रियर में 300 एमएम का डिस्क ब्रेक दिया गया है। इस ब्रेकिंग सिस्टम के साथ डुअल चैनल एबीएस सिस्टम लगाया गया है। बात करें सस्पेंशन सिस्टम के बारे में तो इसके फ्रंट में 43 एमएम का अप साइड डाउन फोर्क्स सस्पेंशन सिस्टम और रियर में ट्विन गैस चार्ज शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है।

Also Read : OLA, Ather की टेंशन बढ़ा रहा Flipkart, मात्र 39999 में मिल रही Electric Scotty, दमदार फीचर्स के साथ Honda एक्टिवा से करेगी मुकाबला

Royal Enfield Super Meteor 650 unveiled - betulupdate
image: https://wheelsupdates.com

वही मिटियोर 650 का कुल वजन 241 किलोग्राम है। Super Meteor 650 सोलो टूर वेरिएंट है और यह 3 या 5 कलर एस्ट्रल ब्लैक, एस्ट्रल ब्लू, एस्ट्रल ग्रीन, इंटरस्टेलर ग्रे और इंटरस्टेलर ग्रीन में उपलब्ध हो सकती है।

Also Read : Dadi ka video: दादी का स्‍वैैग ! पोते के इस सवाल पर दादी ने कर दी घनघोर बेेइज्‍जती, जवाब सुनकर हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे आप

Engine and Transmission

इस बाइक में कंपनी ने अपनी मौजूदा बाइक Interceptor 650 और Continental GT 650 में दिया गया इंजन ही इस्तेमाल किया है जो 648 सीसी का इंजन है। यह इंजन 47 पीएस की पावर और 52 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ स्लिपर क्लच असिस्ट 6 स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा गया है।

Royal Enfield Super Meteor 650 listed on Indian website ahead of Rider Mania debut - betulupdate
Image Credit: bikewale

Royal Enfield Super Meteor 650 Price

अगर इसकी बाइक की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत मौजूदा 650cc बाइक से अधिक हो सकती है। यह सबसे प्रीमियम Royal Enfield बाइक होगी, जो अनुमान के मुताबिक लगभग 4 लाख रुपये से ऊपर की कीमत पर आएगी। कुल मिलाकर यह एक बहुत ही आकर्षक मोटरसाइकिल है, जो अपने सेगमेंट में मजबूत पकड़ बना सकती है।

Bike Riding Tips For Winters: ये सस्‍ता और देसी जुगाड़ आपको बाइक पर कड़कड़ाती ठंड से बचाएगा, सर्दी से बचने आज ही ट्राइ करें ये तरीका

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button