Ladli Bahna Awas Yojana 2024: अच्छी खबर! महिलाओं को मिलेगी लाड़ली बहना आवास योजना की पहली किस्त, जानें कैसे करें चेक
Ladli Bahna Awas Yojana 2024: Good news! Women will get the first installment of Ladli Behna Awas Yojana, know how to check
Ladli Bahna Awas Yojana 2024: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की गरीब महिलाओं को पक्का मकान देने के उद्देश्य से लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई थी। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाभार्थी सूची को जारी किया गया है, राज्य की जिन महिलाओं ने आवास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन फार्म जमा किया है, उन सभी महिलाओं को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सूची में अपना नाम चेक करना होगा।
- यह भी पढ़ें: Gk Questions In Hindi : वह कौन सा पक्षी है, जो पानी में तैरता भी है, आकाश में उड़ता भी है और जमीन पर चलता भी है?
लाडली बहना आवास योजना की राशि
इस योजना के तहत उन सभी महिलाओं को पक्के मकान की सुविधा दी जानी है, जिन्हें केंद्र स्तर की पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। लाडली बहना आवास योजना के तहत पंजीकृत महिलाओं को ₹1 लाख, ₹20000 तक की राशि प्रदान की जाएगी।
योजना के तहत दी गई इस सहायता राशि के माध्यम से महिला अपने लिए लगभग दो कमरे बनवा सकती है। यह सहायता राशि सभी वर्गों की महिलाओं को समान रूप से उपलब्ध कराई जाएगी और किसी भी महिला के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।
कैसे चेक करे (Ladli Bahna Awas Yojana 2024)
- लाडली बहन आवास योजना का लाभ देखने के लिए महिलाओं को सरकार की पीएम आवास योजना की वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद, आपको “हितधारकों” लेबल वाले भाग को ढूंढना होगा और फिर “IAY/PMAYG लाभार्थी” विकल्प चुनना होगा।
- आपके सामने “उन्नत खोज” नामक एक बटन दिखाई देगा, और आपको उस पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद, आपको लाडली बहन आवास योजना के लाभ के लिए नामों की एक सूची दिखाई देगी, और आप आसानी से उस पर अपना नाम ढूंढ सकते हैं।
- यह भी पढ़ें: Very Funny Jokes : स्कूल टाइम में अगर गलती से दूसरी क्लास में चले जाते थे तो ऐसा लगता था जैसे कि…
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




