बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Govansh ki taskari : टवेरा वाहन में ठूंस-ठूंस कर भरे थे 7 गोवंश, RHS कार्यकर्ताओं ने 18 किमी तक पीछा करके बचाई जान

◼️ उत्तम मालवीय, बैतूल
Govansh ki taskari : बैतूल जिले से गोवंश की तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही है। बीती रात्रि में एक बार फिर टवेरा वाहन में ठूंस-ठूंस कर 7 गोवंश को कत्लखाने ले जाया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर राष्ट्रीय हिंदू सेना (RHS) के कार्यकर्ताओं ने उनकी जान बचाने में सफलता हासिल की। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने 18 किलोमीटर तक वाहन का पीछा किया। यह वाहन मिलानपुर टोल बेरियर का बेरिकेड तोड़कर भाग रहा था।

संगठन के विभाग मध्य भारत प्रांत मीडिया प्रमुख सूरज खड़िया ने बताया कि रात्रि में युवा सेना प्रमुख मनीष मालवीय को सूचना प्राप्त हुई कि एक लाल कलर की टवेरा में गोवंश को भर कर महाराष्ट्र कत्लखाने ले जाया जा रहा है। इस पर संगठन के विभाग अध्यक्ष दीपक कोसे को इसकी सूचना देकर फोरलेन पर गाड़ी को पकड़ने की योजना बनाई गई।

यह भी पढ़ें…  smuggling of cattle : आयशर ट्रक से हो रही थी गोमाता की तस्करी, ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे 23 गोवंश, RHS के पदाधिकारियों ने बचाई जान

मध्य भारत प्रांत अध्यक्ष पवन मालवीय ने बताया कि रात्रि 4 बजे संगठन के पदाधिकारियों ने 18 किलोमीटर तक टवेरा वाहन का पीछा किया। इसके बाद उक्त वाहन को पकड़ने में सफलता हासिल हुई। टवेरा वाहन में ठूंस-ठूंस रस्सियों से 7 गोवंश के पैरों को बांध कर भरा गया था। कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर गाड़ी चालक एवं उसके साथी वाहन छोड़ कर फरार हो गए। देखें वीडियो…

प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने बताया कि रोजाना सवारी वाहन में पाढर क्षेत्र से गोवंश भरकर जा रहे हैं। आज जो वाहन पकड़ा है यह बैतूल फोरलेन के मिलानपुर टोल बैरियर से पाढर क्षेत्र में भरने आई थी। इसका पीछा कर मिलानपुर टोल के आगे पकड़ा गया। पकड़े गए गोवंश को त्रिवैणी गौशाला में पहुंचाया गया है।

यह भी पढ़ें…  cattle smuggling : पुलिस ने पकड़ा गोवंश से भरा कंटेनर, ठूंस-ठूंस कर भरे थे 30 मवेशी, तीन आरोपी गिरफ्तार, धौलपुर से ले जा रहे थे नागपुर

वहीं वाहन को बैतूल बाजार पुलिस थाना के सुपुर्द किया है। वाहन को पकड़ने में प्रखंड अध्यक्ष स्वप्रिल पवार, नगर सह संयोजक प्रवीण साहू, वरिष्ठ सहयोगी राहुल, अनिल, मोहित की मुख्य भूमिका रही। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र से हो रही गोवंश की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें… cattle smuggling : ट्रक में बेरहमी से ठूंस-ठूंस कर भरे थे 45 गोवंश, पुलिस को देखते ही भगाया ट्रक, पीछा करके पकड़ा, मवेशियों को पहुंचाया गोशाला

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button