बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Tragic Accident : बरेठा घाट में बाइक पर पलटा ट्रक, दबने से महिला की हुई मौत, मोटर साइकिल चालक गंभीर

◾ नवील वर्मा, शाहपुर
बैतुल-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के बरेठा घाट पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक मोटर साइकिल पर पलट गया। इससे बाइक पर सवार महिला की ट्रक में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। बताया जाता है कि उसे पाढर अस्पताल ले जाया गया है। जबकि महिला का शव शाहपुर लाया गया है।हादसे के चलते बरेठा घाट में आधा घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह बरेठा घाट में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह ट्रक बगल से गुजर रही मोटर साइकिल पर पलटा। मोटर साइकिल पर एक महिला और एक पुरुष सवार थे। हादसे की सूचना पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन बुलवाकर ट्रक को हटवाया। ट्रक हटाया जाता, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी, जबकि पुरुष की सांसें चल रही थी।

यह देखकर उसे तत्काल ही पाढर अस्पताल भेजा गया है। जबकि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए शाहपुर अस्पताल लाया गया है। हादसे के कारण नेशनल हाइवे पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। दुर्घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम लग गया था। हादसे में मृत महिला और घायल व्यक्ति के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है कि वे कौन हैं और कहां जा रहे थे।

फिलहाल केवल इतनी जानकारी मिल पाई है कि बाइक सवार बैतूल की ओर से शाहपुर की ओर जा रहे थे। जबकि ट्रक भी उसी दिशा से आ रहा था। घाट में ट्रक के ब्रेक फेल हुए और पहले उसने बाइक को टक्कर मारी। फिर उसी पर पलट गया।

उल्लेखनीय है कि बरेठा घाट में आए दिन हादसे हो रहे हैं। कुछ दिन पहले यहां बस पलट गई थी। जबकि कुछ साल पहले भी बाइक पर ट्रक पलटने की घटना हुई थी। जानकारी के मुताबिक अभी यहां फोरलेन निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से यहां हादसे बढ़ गए हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button