Majedar Jokes: मम्मी- पेपर कैसा था, बेटा- पतला सा था, सफेद रंग का, मम्मी…..
Majedar Jokes, whatsapp status jokes, Jokes, 10 funniest jokes, 100 funny jokes to tell your friends, Best Jokes 2023, chutkule, cute face, Friendship jokes

Majedar Jokes: सेहतमंद रहना आज की जीवन को खुशनुमा बना देता है, और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी आज लोगों को कई बीमारीयां हो रही कारण यही है लोग हंसना भुल गये है, वर्तमान समय में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और हम तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Jokes) और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है| (Majedar Jokes)

मम्मी- पेपर कैसा था?
बेटा- पतला सा था, सफेद रंग का।
मम्मी- मेरा मतलब है कि पेपर कैसा हुआ?
बेटा- फिफ्टी- फिफ्टी।
मम्मी- मैं समझी नहीं?
बेटा- जो पेपर मे लिखा था वह मेरी समझ में नहीं आया।
लेकिन मैंने जो कापी में लिखा है,
वह जांचने वाले की समझ में नहीं आएगा।
गोलू- भाई मुझे हाथ देखना आता है।
मोलू- अच्छा मेरा देख जरा।
गोलू- तुम्हारी हस्तरेखा बताती है कि तुम्हारे घर के नीचे बहुत धन है।
मोलू- ठीक कहा गोलू मेरे घर के नीचे SBI बैंक की ब्रांच है।
बस स्टैंड पर खड़ी पड़ोस की लड़की से फिल्मी स्टाइल में पप्पू बोला…
पप्पू- प…प…प…प्रिया…तेरी आंखों में मुझे मेरी पत्नी नजर आ रही है…
लड़की- थप्पड़ लगाकर बोली…सूरत देखी है?
पप्पू- नहीं, बस एक बार अहमदाबाद तक गया हूं।
दुकानदार- बहनजी आप दुकान पर आती हैं,
गहने देखती हैं पर कुछ लेती क्यों नहीं ?
कस्टमर- हमेशा लेती हूं पर आप ध्यान नहीं देते…
- Also Read: Mobile Hacks : बार-बार गर्म हो रहा आपका फोन तो ये है इसकी वजह, जानें क्या होता है नुकसान…
मजेदार चुटकुले/फनी जोक्स की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



