Aaj Ka Love Rashifal 24 February 2024 : इनकी जीवनसाथी के साथ हो सकती है थोड़ी सी नोंकझोक, इन राशियों पर खूब बरसेगा प्यार

Aaj Ka Love Rashifal 24 February 2024 : इनकी जीवनसाथी के साथ हो सकती है थोड़ी सी नोंकझोक, इन राशियों पर खूब बरसेगा प्यार
Aaj Ka Love Rashifal 24 February 2024 : इनकी जीवनसाथी के साथ हो सकती है थोड़ी सी नोंकझोक, इन राशियों पर खूब बरसेगा प्यार

◾पंडित मधुसूदन जोशी

Aaj Ka Rashifal 24 February 2024: पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

Aaj Ka Love Rashifal 24 February 2024 : आज 24 फरवरी 2024, शनिवार का राशिफल (Aaj Ka Love Rashifal 24 February 2024)

☀️1 मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप अपनी बुद्धिमत्ता से काफी कुछ पा सकते हैं। किसी मित्र की ओर से कोई निवेश संबंधी योजना सुनने को मिल सकती है। कला व कौशल में सुधार आएगा और आपका मनोबल चरम पर रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने से आप परेशान रहेंगे। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – महरून है।

☀️2 वृष राशि :- आज अपने आवश्यक काम को समय रहते पूरा करने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति को शामिल ना करें। किसी भूमि व वाहन आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। निजी मामलों में आप अपने माता-पिता की सलाह से आगे बढ़ें। भौतिक विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आपको जीवनसाथी की खुशी का ख्याल रखना होगा। आप अपने अनावश्यक खर्च को लेकर परेशान रहेंगे, जिनके कारण आप अपने संचार धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – आसमानी है।

☀️3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। भाई व बहनों की ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी। बंधुत्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको यदि कोई शुभ सूचना मिले, तो उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। सामाजिक विषयों में आपकी खूब रुचि रहेगी। आप अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। तभी आप अपने काफी कामों को समय से निपटा पाएंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – संतरी है।

☀️4 कर्क राशि :- आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप सभी को सम्मान देंगे। गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी से संबंध पहले से बेहतर रहेंगे। आप सबके हित की बात करेंगे। संतान को संस्कारों व परंपराओं का ज्ञान देंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। कारोबार में तेजी आएगी। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना मिल सकती है। घर परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – हरा है।

☀️5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने कामों में नि:संकोच आगे बढ़ेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति पहले से बेहतर होगी। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। अन्यथा आपको लड़ाई झगड़ा हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – श्वेत है।

☀️6 कन्या राशि :- आज आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा कर सकते हैं। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। दान धर्म के कार्य के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपके घर किसी परिजन का आगमन हो सकता है। आपको अपने किसी पुराने निर्णय को लेकर पछतावा होगा। आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। नौकरी में आप अपने बॉस की किसी गलत बात पर हां मे हां ना मिलाएं। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – स्लेटी है। (Aaj Ka Rashifal 24 February 2024)

☀️7 तुला राशि :- आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों में सफलता मिलेगी और आपको एक से अधिक स्त्रोतो से आय मिलेगी। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने कामो के प्रयासों में तेजी रखनी होगी। विभिन्न योजनाओं पर आपका पूरा फोकस रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। व्यापार कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – केसरी है। (Aaj Ka Rashifal 24 February 2024)

☀️8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए शासन व प्रशासन के मामलों में बेहतर रहेगा। सभी का सहयोग आप पर बना रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है। आपको अपने व्यवसाय की योजनाओं पर पूरा फोकस करना होगा, तभी उनसे आप अच्छा लाभ कमा पाएंगे। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। संतान से आप कोई वादे को पूरा करेंगे, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते है। आप अपने घर के लिए सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj Ka Rashifal 24 February 2024)

☀️9 धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए धार्मिक गतिविधियों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन की यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आध्यात्मिक कार्य के प्रति आपकी रुचि रहेगी। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। भाग्य का साथ मिलने से आपके काफी काम आसानी से पूरे हो सकेंगे। आपको किसी अजनबी की बातों में आने से बचना होगा। लेन-देन से संबंधित मामलों में आप स्पष्टता बनाए रखें, नहीं तो बाद में आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लग सकता है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj Ka Rashifal 24 February 2024)

☀️10 मकर राशि :- आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। नवीन प्रयासों में आप आगे रहेंगे। जरूरी काम को आप प्राथमिकता दें, तभी वह पूरे होंगे। बड़ों से आप किसी बात को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने खान-पान में सात्विक भोजन लें। दिनचर्या में योग व व्यायाम को शामिल करें। आप अपने परिजनों की सलाह से आगे बढ़ेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेंगे, जिन्हें आप मिल बैठकर सुलझायें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj Ka Rashifal 24 February 2024)

☀️11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। विभिन्न स्थान पर आप सफलता हासिल करेंगे। साझेदारी में आपको किसी काम को करने से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। स्थायित्व की भावनाओं को बल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। आपको सभी लोगों का साथ मिलने से आप अपने कामों का आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपको किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। आपकी आय बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj Ka Rashifal 24 February 2024)

☀️12 मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए मेहनत व लग्न से काम करने के लिए रहेगा। अपने महत्वपूर्ण काम को करने में ढील देने से बचें और किसी की कही सुनी बातों में ना आएं। राजनीति में कार्यरत लोग अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आप कोई महत्वपूर्ण कार्य बिना लिखा पढ़ी के न करें, अन्यथा आपको समस्या आ सकती है। किसी भी कही सुनी बात पर धैर्य बनाकर रखना होगा। परिवार के किसी सदस्य के करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – ग्रे है। (Aaj Ka Rashifal 24 February 2024)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *