Todays horoscope 24 May: सिंह राशि का खुशहाल रहेगा दिन, धन कमाने के मिलेंगे नए रास्ते

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Todays horoscope 24 May)। आज का सुविचार… जीवन साँसों से चलता है। सम्बन्ध एक दूसरे से बातें करते रहने से चलते हैं। रिश्ता/परिवार विश्वास और प्रेम से चलता है और नित्य चलने से शरीर चलता है/स्वस्थ रहता है। इसलिए चलते रहिये और चलाते रहिये… खुश रहिये।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 24-05-2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत वैशाख माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) ज्येष्ठ माह,
तिथि- द्वादशी 19:19:41,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 10 ज्येष्ठ गते,
नक्षत्र- रेवती 13:47:25, पश्चात-अश्विनी,
योग- आयुष्मान 14:59:19, पश्चात-सौभाग्य,
करण- कौलव 08:57:26, पश्चात-तैतुल,
सूर्य- वृषभ राशिगत,
चंद्र- मीन 13:47:25, पश्चात-मेष राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:27:19,
सूर्यास्त- 19:08:55,
दिन काल- 13:41:36,
रात्रि काल- 10:18:01,
चंद्रास्त- 16:10:48,
चंद्रोदय- 27:33:39,
राहू काल- 08:53-10:35 अशुभ,
यम घंटा- 14:01-15:44 अशुभ,
अभिजित- 11:51-12:46 शुभ,
प्रदोष- 19:09-21:13 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
पंचक5- 05:27-13:47 तक अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज द्वादशी तिथि के दिन पोई (पूतिका) का साग नहीं खाना चाहिए। इससे शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियां (Todays horoscope 24 May)

शुभ- 07:10-08:53,
चर- 12:18-14:01,
लाभ- 14:01-15:44,
अमृत- 15:44-17:26,

रात्रि की शुभ चौघडियाँ (Todays horoscope 24 May)

लाभ- 19:09-20:26,
शुभ- 21:43-23:01,
अमृत- 23:01-24:18,
चर- 24:18-25:35,
लाभ- 28:10-29:27,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Todays horoscope 24 May)

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Todays horoscope 24 May)

शनि- 05:27 – 06:36,
बृहस्पति- 06:36 – 07:44,
मंगल- 07:44 – 08:53,
सूर्य- 08:53 – 10:01,
शुक्र- 10:01 – 11:10,
बुध – 11:10 – 12:18,
चन्द्र- 12:18 – 13:27,
शनि- 13:27 – 14:35,
बृहस्पति- 14:35 – 15:44,
मंगल- 15:44 – 16:52,
सूर्य- 16:52 – 18:00,
शुक्र- 18:00 – 19:09,

रात्रि का होरा चक्र (Todays horoscope 24 May)

बुध- 19:09 – 20:00,
चन्द्र- 20:00 – 20:52,
शनि- 20:52 – 21:43,
बृहस्पति- 21:43 – 22:35,
मंगल- 22:35 – 23:26,
सूर्य- 23:26 – 24:18,
शुक्र- 24:18 – 25:09,
बुध – 25:09 – 26:01,
चन्द्र- 26:01 – 26:52,
शनि- 26:52 – 27:44,
बृहस्पति- 27:44 – 28:35,
मंगल- 28:35 – 29:27,

आज 24 मई 2024 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Todays horoscope 24 May)

1 मेष राशि :- आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आप माता-पिता के साथ मंदिर दर्शन के लिए जायेंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा, साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। लवमेट के लिए दिन बढ़िया है। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी। आप उनकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे लेकिन काम की व्यस्तता बढ़ी रहेगी। शुभांक – 6 और शुभ रंग – लाल है। (Todays horoscope 24 May)

2 वृष राशि :- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन होने के संकेत हैं। इस राशि के आर्ट्स के स्टूडेंट्स को टीचर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से किसी विषय में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जायेगी। सुबह योग करने की हैबिट से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर मिलेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को काम-काज में लाभ मिलेगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मंदिर में सफेद चंदन का टुकड़ा दान करें, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभांक – 2 और शुभ रंग – सिल्वर है। (Todays horoscope 24 May)

aaj ka rashifal

3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए नयी खुशिया लेकर आया है। आपको कोई अच्छी खबर मिलने के साथ ही आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। इस राशि के जो लोग फ्रीलांसर से जुड़े हुए हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने के योग हैं। व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। इस राशि के स्टेशनरी विक्रेताओं के लिए दिन अच्छा है। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आपकी मेहनत रंग लायेगी। शुभांक – 4 और शुभ रंग – स्वर्णिम है। (Todays horoscope 24 May)

4 कर्क राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। जल्द ही आपको ज्यादा धन लाभ होने की उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे, आप उनकी पसंद का कोई गिफ्ट दे सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम टल सकता है। आपको अपने सामान का खास ध्यान रखना चाहिए। सेहत के लिहाज से आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। जरूरतमंद को कपड़े दान करें, आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी। शुभांक – 6 और शुभ रंग – हल्का गुलाबी है। (Todays horoscope 24 May)

aaj ka rashifal

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई काम पूरा हो जायेगा, साथ ही उनकी बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया जरिया भी मिलेगा। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। इस राशि के टीचर्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। किसी काम में सफलता मिलने से आपका कॉंफिडेंट बढ़ेगा। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए। मां लक्ष्मी को सिंदूर का तिलक लगाएं, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा। शुभांक – 8 और शुभ रंग – मैजेंटा है। (Todays horoscope 24 May)

6 कन्या राशि :- आज का दिन आपका शानदार रहेगा। आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको खुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं दूर हो जायेंगी। साथ ही रुका हुआ धन मिल सकता है। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद है। काम में सफलता सुनिश्चित होगी। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे। शुभांक – 5 और शुभ रंग – मूनलाइट है। (Todays horoscope 24 May)

7 तुला राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। मित्रों से बेहतर सलाह मिलने से आपका काम आसान हो जायेगा। साथ ही सेहत बढ़िया रहने से आपका मन काम में लगा रहेगा। आप किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचेंगे। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। इस राशि के जो छात्र फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे हैं, उन्हें कुछ नया डिजाईन करने को मिल सकता है, उनकी मेहनत रंग लायेगी। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी जरूरतमंद को चावल दान करें, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी। शुभांक – 9 और शुभ रंग – सफेद है। (Todays horoscope 24 May)

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। व्यापार में योजनाबद्ध तरीका अपनाने से आसानी होगी। इस राशि के जिन लोगों का रेस्टोरेंट है, उनका काम अच्छा चलेगा। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। घर पर मेहमानों के आगमन से आपकी डेलीरूटीन में कुछ बदलाव हो सकते हैं। करियर में आपको बड़ी सफलता मिलने के योग हैं, साथ ही आपका सकारात्मक रवैय्या करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा। गाय को रोटी खिलाएं, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। शुभांक – 3 और शुभ रंग – सिंदूरी लाल है। (Todays horoscope 24 May)

9 धनु राशि :- आज का दिन आपके परिवार के लिए नयी खुशियां लेकर आया है। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन फेवरेबल है, उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आप सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। मंदिर में दही दान करें, आपके सभी काम बनेंगे। शुभांक – 1 और शुभ रंग – भगवा है। (Todays horoscope 24 May)

10 मकर राशि :- आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों से मदद मिलेगी। इस राशि के छात्रों को करियर के क्षेत्र में गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतने से आप किसी बड़ी परेशानी से बचेंगे। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आप हेल्दी डाइट प्लान करेंगे, इससे आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। मंदिर में इत्र की शीशी दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा। शुभांक – 2 और शुभ रंग – मूनस्टोन है। (Todays horoscope 24 May)

11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा, परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त बने रहेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे, साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। बिजनेसमैन को अपने बेहतर अपॉर्चुनिटिज मिलेगी। इस राशि के आई.आई.टी से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। मां लक्ष्मी को पुष्प अर्पित करें, आपको लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। शुभांक – 5 और शुभ रंग – अक्वा ब्लू है। (Todays horoscope 24 May)

12 मीन राशि :- आज के दिन आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। आप कोई रचनात्मक कार्य करेंगे, साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे। आपको व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सलाह मशविरा से आगे बढ़ने से अंडरस्टैन्डिंग बढ़ेगी। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है। मछलियों को दाना खिलाएं, जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। शुभांक – 3 और शुभ रंग – सुनहरा है। (Todays horoscope 24 May)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment