◾पंडित मधुसूदन जोशी
Aaj Ka Rashifal 15 March 2024 : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।
Aaj Ka Rashifal 15 March 2024 : आज 15 मार्च 2024 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 15 March 2024)
1 मेष राशि :- आज के दिन आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु मानसिक शान्ति बनाये रखने के लिए भी प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। बातचीत में सन्तुलित रहने का प्रयास करें। किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है। पिता का साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का साथ मिल सकता है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – कॉफी है।
2 वृष राशि :- आज के दिन मन अशान्त हो सकता है। कुटुम्ब, परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। काम का दबाव बढ़ सकता है। भाइयों से विवाद की परिस्थितियां बन सकती हैं। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – लेमन है।
3 मिथुन राशि :- आज के दिन आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम भी अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है, मन शांत रहेगा। आलस्य अधिक हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में ध्यान दें। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। रहन-सहन में असहज रहेंगे। खर्चे अधिक रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकता है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – गुलाबी है।
4 कर्क राशि :- आज के दिन धैर्यशीलता में कमी रहेगी, संयत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी, परन्तु परिश्रम भी अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सुख में कमी रहेगी। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार की सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – भूरा है।
- यह भी पढ़ें: Shiv Parikrama Ke Niyam : क्यों है भगवान शिवजी की आधी ही परिक्रमा का विधान, बेहद खास है इसका कारण
5 सिंह राशि :- आज के दिन आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु नकारात्मक विचारों से बचें। व्यर्थ के क्रोध एवं झगड़ों से बचें। परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। सन्तान सुख में वृद्धि के योग हैं। कारोबार का विस्तार होगा। यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ेंगे। परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर जा सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हल्का लाल है।
- यह भी पढ़ें: Betul Crime News : पलक झपकते ही स्कार्पियो से उड़ा दिए थे डेढ़ लाख रुपये, फुटेज देख पुलिस ने दबोचा
6 कन्या राशि :- आज के दिन बातचीत में सन्तुलित रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है, संयत रहें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी। आय में व्यवधान आ सकते हैं। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – हल्का गुलाबी है।
- यह भी पढ़ें: control room for water crisis : पानी की हो दिक्कत तो इन नंबरों पर करें संपर्क, कलेक्टर के निर्देश पर बना कंट्रोल रूम
7 तुला राशि :- आज के दिन मन परेशान हो सकता है। नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। बहन-भाइयों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। कारोबार का विस्तार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है। (Aaj Ka Rashifal 15 March 2024)
- यह भी पढ़ें: Jokes in Hindi : पत्नी- काश मैं न्यूज पेपर होती कम से कम तुम रोज मुझे हाथों में तो लेतें, पढ़ें मजेदार जोक्स…
8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन मन शान्त रहेगा, परन्तु विचारों का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र से वस्त्रों की उपहार में प्राप्ति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मान-सम्मान भी बढ़ेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। खर्चों में वृद्धि होगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – फिरोजी है। (Aaj Ka Rashifal 15 March 2024)
- यह भी पढ़ें: Snake Bite: सांप काटने पर कभी ना करें ये 6 गलतियां, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए निर्देश…..
9 धनु राशि :- आज के दिन मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। भाग-दौड अधिक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। कुटुंब के किसी बुजुर्ग से धन के योग बन रहे हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार में आपसी सहयोग रहेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – मैजेंटा है। (Aaj Ka Rashifal 15 March 2024)
10 मकर राशि :- आज के दिन मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। आय की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर की स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – श्याम है। (Aaj Ka Rashifal 15 March 2024)
- यह भी पढ़ें: Shama Sikander : शमा सिकंदर ने दुबई में समुद्र तट पर दिखाई शोख अदाएं, दिलकश तस्वीरें देख फैंस बोले- दे बैठे आपको दिल
11 कुंभ राशि :- आज के दिन नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। खर्चों की अधिकता से मन चिंतित रहेगा। कारोबार में सुधार के लिए प्रयास करें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। माता का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ग्रे है। (Aaj Ka Rashifal 15 March 2024)
12 मीन राशि :- आज के दिन मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु स्थान परिवर्तन हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। धार्मिक कार्यों में खर्च बढ़ेंगे। सन्तान को कष्ट होगा। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – केसरिया है। (Aaj Ka Rashifal 15 March 2024)
- यह भी पढ़ें: RRB Recruitment 2024 : रेलवे में निकली 9000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां, जानें कौन कर सकता है आवेदन
वायरल अपडेट और देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇