
◾पंडित मधुसूदन जोशी
Aaj Ka Rashifal 03 March 2024 : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।
Aaj Ka Rashifal 03 March 2024 : आज 03 मार्च 2024 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 03 March 2024)
☀️1 मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी दी गई सलाह लोगों के बहुत काम आएगी और अधिकारी भी उस पर अमल अवश्य करेंगे। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, जिसके कारण बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी बिजनेस की कुछ लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं फिर से गति पकड़ सकती हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – लाल है।
☀️2 वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार में सकारात्मकता बनाए रखनी होगी, तभी आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा और आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपका किसी नए घर, मकान या दुकान आदि को खरीदने की इच्छा भी पूरी होगी। आप अपने घर को रिनोवेट करने की योजना बना सकते हैं, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – गुलाबी है।
☀️3 मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातक का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है और आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। संतान के करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि अपने शेयर मार्केट में निवेश करने का सोचा था, तो उसके लिए अभी आप कुछ समय रुकें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके कुछ विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।
- यह भी पढ़ें : Funny Jokes : एक बार बंटी जंगल से जा रहा था, उसे एक चुड़ैल ने रोका और बोली, “हा हा हु हु मैं….
☀️4 कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। आप अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाएंगे और बिजनेस में आ रही समस्याओं को लेकर आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। माताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जो आपको परेशान करेगा। आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें, नहीं तो पेट संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी, तभी वह पूरे होते दिख रहे हैं। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – रेशमी है।
☀️5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है, जिसके कारण आपके माता-पिता आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको उन्हें मनाने के पूरी कोशिश करनी होगी। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आपको किसी जरूरी जानकारी को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर ना करें। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – केसरिया है।
- यह भी पढ़ें : Funny Jokes: एक आदमी के छोटे जूते देख चुन्नू ने दिया ऐसा जवाब, जिसे सुन छूट जाएगी हंसी…
☀️6 कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत ही तोल-मोल कर बोलने के लिए रहेगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखें। आपके रुके व्यवहार के कारण परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। किसी पारिवारिक कलह को लेकर आपका मन दुखी रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप किसी की गलत बात को लेकर हां मे हां ना मिलाएं। आपको अपने विरोधियों की चालों को समझना होगा। बुद्धि और विवेक से लिए गए निर्णय से आपको खुशी होगी और कार्यक्षेत्र में आपको किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj Ka Rashifal 03 March 2024)
- यह भी पढ़ें : Viral Jokes : एक ऑटो वाले की शादी हो रही थी, जब उसकी दुल्हन फेरों के वक्त उसके पास बैठी तो वह बोला….
☀️7 तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन जो जातक विदेशों में व्यापार करते हैं, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके भाई या बहन के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। आपको अपने मित्र की किसी गलत बात पर हां में हां मिलाने से बचना होगा। नौकरी में कार्यरत लोग यदि बदलाव की योजना बना रहे थे, तो उन्हें किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। आपको परिवार में किसी सदस्य का विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – मिश्रित है। (Aaj Ka Rashifal 03 March 2024)
- यह भी पढ़ें : Funny Chutkule: पप्पू और उसके बेटे के बीच की बात सुन नहीं रुकेगी आपकी हंसी, पढ़िए मजेदार जोक्स…
☀️8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में यदि आप किसी को साझेदार बनाने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसके लिए साझेदारी बना सकते हैं। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको आय को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी आएगी और किसी धार्मिक यात्रा पर जानें की आप प्लानिंग कर सकते हैं। आपको जीवनसाथी के लिए कुछ नए कपड़े, मोबाइल और लैपटॉप आदि लेकर आ सकते हैं। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – मूंगिया है। (Aaj Ka Rashifal 03 March 2024)
☀️9 धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए लेन-देन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसमें आप लिखा-पढ़ी करके दें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका कोई प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है, लेकिन उसमें आप किसी को साझेदार ना बनाएं। प्रेमी जीवन जी रहे लोगों के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा खुशनुमा रहेगा। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा, लेकिन नौकरी में कार्यरत लोगों के बॉस उनके ऊपर काम का बोझ डाल सकते हैं, जिससे उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj Ka Rashifal 03 March 2024)
- यह भी पढ़ें : Jugaad Video: ऑटो में जुगाड़ से लगाया AC, भरी गर्मी में मिलेगी ठंडी हवा, देखें वीडियो….
☀️10 मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए अपने आय और व्यय में ताल-मेल बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपके बढ़ते खर्च आपको परेशान करेंगे, लेकिन आप किसी संपत्ति का सौदा बहुत ही देख-भाल कर करें और उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। प्रेमी जीवन जी रहे लोग साथी को किसी डिनर डेट पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आप अपने माता-पिता से पूछ कर जायें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – मटमैला है। (Aaj Ka Rashifal 03 March 2024)
- यह भी पढ़ें : MP Admission Policy : बच्चों के एडमिशन पर नया फैसला, इस उम्र से पहले नहीं मिलेगा प्रवेश, जानें सब कुछ…
☀️11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए भाग-दौड़ भरा रहने वाला है। आपको भाग-दौड़ अधिक रहने के कारण परेशान रहेंगे, लेकिन आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जो आपको परेशानी देंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे, जिनके लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – लेमन है। (Aaj Ka Rashifal 03 March 2024)
☀️12 मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा और कार्यक्षेत्र में आप टीमवर्क के साथ काम करेंगे, जिसमें आपको अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में आप अपने कामों में निरंतर आगे बढ़ेंगे। मित्रों का साथ व सहयोग आप पर बना रहेगा। आप किसी से धन उधार लेने से बचें। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आपको किसी भी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा और कुछ नये अनुबंधों का आप लाभ उठाएंगे। किसी सरकारी योजना में धन लगाना आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – भगवा है। (Aaj Ka Rashifal 03 March 2024)
- यह भी पढ़ें : BJP Candidate List 2024 : भाजपा ने फिर मारी बाजी, घोषित किए 195 प्रत्याशी, एमपी के 24 उम्मीदवार