देश/विदेश अपडेटबड़ी खबरेंब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Gold-Silver Price Today: कहीं देरी महंगी ना पड़ जाए! चढ़ने लगे सोना-चांदी के दाम, त्‍यौहारी सीजन का दिखने लगा असर, देखें आज का भाव

Today Gold-Silver Rate | Gold-Silver Rate Today | Gold-Silver Latest Rate | Gold-Silver Rate aaj ka bhav | Gold-Silver Rate| फिर से औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी, यहां जानें आज के ताजा दाम - Betulupdate

Gold Price Silver Rate Latest Updates Today 01 October 2022: सोने-चांदी (Gold-Silver) के दामों पर त्‍यौहारी सीजन का असर दिखने लगा है। धीरे-धीरे सोने-चांदी के दामों में तेजी दिखाई देने लगी है, लेकिन अभी भी सोना और चांदी अपने ऑल टाईम हाई से काफी नीचे है तो अभी भी सोने-चांदी को कम दामों पर खरीदा जा सकता है। दिवाली के करीब आते तक सोने और चांदी के दामों में तेज वृद्धि का अनुमान है। भारतीय सर्राफा बाजार (Indian bullion market) में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सोना-चांदी के भाव में तेजी देखी गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने (Gold) की कीमत में 406 रुपये की तेजी आई। वहीं, चांदी की कीमतों में आज 905 रुपये की उछाल दर्ज हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है।

आज सोने का दाम?

दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 406 रुपये की बढ़त के साथ 57,436 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,531 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

आज कितने पर पहुंच गई चांदी?

इसी तरह चांदी भी 905 रुपये की मजबूती के साथ 56,230 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. चांदी का पिछला बंद भाव 55,195 रुपये प्रति किग्रा था.

ऐसे पता की जाती है सोने की शुद्धता | This is how the purity of gold is determined

आज के समय में नकली वस्‍तुओं का चलन बढ़ गया है। ऐसे में सोने और चांदी खरीदने से पहले इसकी शुद्धता की जांच की जाना बेहद जरूरी हो जाता है। ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीका होता है। इसमें हॉलमार्क से जुड़े कई तरह के निशान पाए जाते हैं। इन निशानों के माध्यम से ज्वेलरी की शुद्धता को पहचाना जा सकता है। इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट के सोने का इस्तेमाल किया जाता है। ज्वेलरी पर हॉलमार्क लगाना अनिवार्य है। 24 कैरेट का सोना प्योर सोना होता है। उस पर 999 अंक दर्ज होगा। हालांकि, 24 कैरेट सोने से ज्वेलरी नहीं बनती है। 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होगा। 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है। 14 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।

 

Today Gold-Silver Rate | Gold-Silver Rate Today | Gold-Silver Latest Rate | Gold-Silver Rate aaj ka bhav | Gold-Silver Rate| फिर से औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी, यहां जानें आज के ताजा दाम - Betulupdate

हॉलमार्क का रखें ध्यान | Keep in mind the hallmark

लोग सोने को खरीदते समय उसकी उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

अलग-अलग कैरेट में सोने की क्‍वालिटी में क्‍या है फर्क? | Quality of gold in different carats?

मार्केट में अलग-अलग कीमत के सोना मिलता है, लेकिन क्‍या इसकी असल वजह आपको पता है। दरअसल, सोने की शुद्धता की परख कैरेट के आधार पर की जाती है। 24 कैरट वाले गोल्ड को प्योरेस्ट गोल्ड कहते हैं। इसमें किसी प्रकार की दूसरे धातु की मिलावट नहीं होती है। इसे 99.9 प्रतिशत शुद्धता का गोल्ड कहा जाता है। 22 कैरेट के गोल्ड में 91.67 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है। अन्य 8.33 प्रतिशत में दूसरे धातु होते हैं। वहीं, 21 कैरेट गोल्ड में 87.5 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है। 18 कैरेट में 75 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है और 14 कैरेट गोल्ड में 58.5 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है।

Today Gold-Silver Rate | Gold-Silver Rate Today | Gold-Silver Latest Rate | Gold-Silver Rate aaj ka bhav | Gold-Silver Rate| फिर से औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी, यहां जानें आज के ताजा दाम - Betulupdate

मिस्ड कॉल से पता करिए सोने-चांदी का भाव | Know the price of gold and silver by missed call

ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.com पर देख सकते हैं।

देश के गोल्ड रिजर्व में गिरावट

गौरतलब है कि 16 सितंबर, 2022 को खत्म हुए सप्ताह में सोने का भंडार 45.8 करोड़ डॉलर घटकर 38.186 अरब डॉलर रह गया। 9 सितंबर को खत्म हुए सप्ताह में सोने का भंडार 34 करोड़ डॉलर बढ़कर 38.64 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले 2 सितंबर को खत्म हुए सप्ताह में सोने का भंडार 38.303 अरब डॉलर पर था।

News Source: News18

Related Articles

Back to top button